hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 77 बुजुर्ग माताओं को स्वेच्छा अनुदान से बांटे 3 लाख 85 हजार रूपए

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बुजुर्ग माताओं की चेहरे में छलकी खुशीयां, आयुष्मानभवः का दिए आशीर्वाद । 

कवर्धा, 05 जून 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र पिपरिया नगर पंचायत के 77 बुजुर्ग माताओं को आर्थिक मदद पहुंचाते हुए अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 3 लाख 85 हजार रूपए का चेक भेंट किया। श्री अकबर ने सभी बुजुर्ग माताओं को पांच-पांच हजार रूपए का चेक भेंट किया। यह सभी बुजुर्ग माताएं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेशन योजना के हितग्राही है। एक साथ पांच-पांच हजार रूपए का चेक पाकर बुजुर्ग माताओं के चेहरे में खुशीयां देखने को मिली। कार्यक्रम में बुजुर्ग मताएं फुलबाई, पार्वती, सरिता बाई, तुलसी बाई और रीता बाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह पहली अवसर है जब उन्हें पांच-पांच हजार रूपए का आर्थिक सहायता मिली। इस पैसे से वह अपने परिवार की बच्चों की जरूरते भी पूरा करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अधयक्ष श्री महेन्द्र कुंभकार ने की। उन्होंने इस सहयोग के लिए समस्त बुजुर्ग माताओं की तरफ से आभार व्यक्त भी किया। उन्होंने बताया कि पिपरिया नगर पंचायत के कुल 77 बुजुर्ग माताओं को कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने अपने स्वेच्छा अनुदान मद से पांच-पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता भेंट की है। उन्होनें बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के श्रीमती फुलबाई, बैसाखी, राधा बाई, पुष्पा यादव, रामभीम बाई, राधा निषाद, सुखिया, रामफुल जायसवाल, मंटोरा, जवंतीन, कुमारी बाई, खोरी नाविक, मकतीन बाई, वरानी केशरी, तुलसीबाई, गुलाबा बाई, खैरून निशा, मंजू दुबे, सुशीला नामदेव, अमरिका सोनी, लता बाई केशरवानी, गीता बाई, अहिल्लया केशरवानी, उदसिया, कमला नाविक, गौरी बाई, रेखा बाई, मेलाबाई, सरस्वती कुभंकार, मादवी सोनी, ललिता गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, फुलबाई, ईदना, बिसाहीन, ठगन निषाद, भुरी बाई, रमेशिया, मिंता मिरी, फुलबाई, सुमित्रा, सरिता बाई, पार्वती, कचरी बाई, गीता बाई, प्रमिला देवी, दुलखाई, समुंदबाई, परेटन बघेल, मेहतरिन, कांति निषाद, बुधिया बाई, गुन्नी बाई, दुसिया साहू, कांति बाई, सुखवारिया, अमुख गुप्ता सुनिता, राधैया, शिवबती, शांति साहू, उत्तरा यादव,अनुसुईया बाई, धनकुंवर, हरकी, सुखिया बाई, बती निषाद, बिंदा बाई, दुखनी निषाद, रमैया बाई, सुखबती साहू, कुमारी निषाद को पांच-पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। अनुग्रह राशि वितरण कार्यक्रम में श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, श्री राजेश शुक्ला, श्री गनपत गुप्ता, श्री प्रवीण वैष्णव, श्री शत्रुहन साहू, श्री रविन्द्र देवांगन, देवदास मिरी, श्री कोमल पटेल, श्रीमती वीणा सुभाष दानी, श्रीमती रामकली पटेल, श्री विक्की अग्रवाल, श्रीमती मेलन पटेल, श्रीमती रंजना केशरी, श्री कमलकांत नाविक, श्रीमती रेशम बघेल, श्री गणेश चंद्रवंशी, श्री सुंदर साहू, श्री लोकेश साहू, श्री रम्मन केशरी, श्री गीताराम झारिया, श्री गोरे चंद्रवंशी, श्री सुभाष दानी, श्री लेखा राजपुत सहित जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

जमात मंदिर में संस्कृति महिला ग्रुप ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

hindmedianews

*घोटाला मामले में भ्र्ष्ट अधिकारी बनाई है करोड़ों की सम्पत्ति… परिजनों के नाम पर है कई प्लाट…. जल्द ही गिरेगी गाज…* *किसानों के साथ हुआ छलावा..चार सौ बीसी में सलाख़ों के पीछे भेजने की तैयारी…*

Chunesh Sahu

चिटफंड कंपनी के 12 एकड़ जमीन की होगी कुर्की, पंडरिया में स्थिति है संचालकों की भूमि, कलेक्टर रमेश शर्मा ने दिए आदेश

hindmedianews

क्षेत्र विकास और जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता-मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

नगर पंचायत अर्जुन्दा में सर्व समाज के पदाधिकारी के गरिमामय उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली शपथ। 

Chunesh Sahu

पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवती का शव,क्षेत्र में सनसनी

Sakshi Bansod