hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा फोर्स अकैडमी एवं चाइल्ड विंग के छात्र/छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ : कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह के दिशा निर्देश पर पुराना पुलिस लाइन में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6:00 बजे रखा गया। जिसमें स्वयं पुलिस कप्तान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं फोर्स अकैडमी के (ट्रेनर/कोच) प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी व चाइल्ड विंग के नन्हे बालक तथा अधिक संख्या में फोर्स एकेडमी के छात्र छात्राओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें गुलमोहर एवं नीम के कुल 31 पौधे लगाए गए।
पुलिस कप्तान के द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि
विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना है। दुनिया में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है, जिससे हमारे जीवन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। जिसका विशेष ध्यान रखते हुए 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की नींव रखी। जिसके बाद से हर साल 05 जून के दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है कहा गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा जानकारी दिया गया कि पौधे लगाने के साथ-साथ उसका रखरखाव करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, तथा हम सबकी जिम्मेदारी है, कि जिन जिन पौधों को हमने आज यहां पर लगाया है, उसका ध्यान रख, उसे सुंदर वृक्ष में बदलने का संकल्प लेकर अपने आसपास के लोगों को भी पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने जागरूक करें। इस अवसर पर चाइल्ड विंग के नन्हे बालक एवं अधिक संख्या में फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षण रथ छात्र-छात्राएं एवं खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*नवाचारी व रोचक ढंग से प्राथमिक व माध्यमिक शाला चिचबोड में प्रवेश उत्सव का आयोजन*

Chunesh Sahu

मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी ने नगर पंचायत लोरमी आगमन होने पर स्थानीय सर्किट हाऊस में जिला कांग्रेस संगठन प्रमुख सागर सिंह बैस को लगाया फटकार।

Chunesh Sahu

पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के तहत 25 सितंबर दिन

Chunesh Sahu

दूल्हा बन भक्तों को महाशिवरात्रि पर दर्शन देंगे महाकाल,सजेगा महादेव-महागौरी विवाह का मंडप देवी देवताओं,भूत प्रेतों के साथ धर्मनगरी कवर्धा की जनता बनेगी बाराती

Sakshi Bansod

कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या के आरोपी को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार किया गया।

Sakshi Bansod

कुख्यात आरोपी सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा के गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित

Sakshi Bansod