hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वनमंत्री ने दी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाऐं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पर्यावरण के संतुलन के लिए लोगो से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील

कवर्धा 05 जून 2022–प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन आवास , पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि पर्यावरण दिवस मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने आसपास के वृक्षो को कटने से बचाने के साथ साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। पर्यावरण के संतुलन के लिए आने वाले बारिश सीजन में हमे अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है ।
केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि अनियमित वर्षा, ग्लोबल वार्मिंग, पराबैंगनी किरणे जैसी समस्याएँ हमारे जन जीवन को प्रभावित करने लगी हैं। द्य यदि तापमान मे कमी लाना है तो ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने होगे। पेड़ पौधे वनो का श्रृंगार है पेड़ ही धरती का बुखार उतार सकते हैं ।
प्रदेश सरकार द्वारा भी 01 जून 2021 से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसका उद्देश्य-इमारती/गैर इमारती प्रजातियों के वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के साथ साथ किसानों की आय में वृक्षारोपण के जरिये बढ़ोतरी करना शामिल हैं। वन मंत्री ने कहा कि हमें अपनी भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को बचाने का भी संकल्प लेना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

*CG कोरोना ब्रेकिंग:* 3318 नये मरीज, 10 की मौत… दुर्ग, जांजगीर चांपा, बिलासपुर में मिले इतने मरीज़… देखें जिलेवार आंकड़े

Chunesh Sahu

चोरभट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध ईंट भट्टों का जाल प्रशासनिक चुप्पी से उठे सवाल, पर्यावरण और राजस्व दोनों पर पड़ रहा असर

Sakshi Bansod

*बालोद:जिला अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ….*

Chunesh Sahu

PM आवास योजना में बड़ा बदलाव अब 2500 वर्गफीट भूमिधारकों को भी मिलेगा लाभ

Sakshi Bansod

भरत,विधि ने राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत किया अपना नवाचार

hindmedianews

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी, 7 फरवरी को करेगी विशाल जिला छात्र सम्मेलन ।

Chunesh Sahu