hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कबीरधाम आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ /कवर्धा : कबीरधाम जिले में शनिवार को बिलासपुर रोड स्थित गुरु घासीदास मंदिर के सामने वार्ड नंबर 18 में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। प्रदेश संगठन मंत्री भानु प्रकाश चंद्रा ने फीता काटकर जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री भानु प्रकाश चंद्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। हर वर्ग आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित हैं। आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो सभी समाज, धर्मों को साथ लेकर चल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।आम आदमी पार्टी भाई भतीजावाद की राजनीति नहीं करती। आम आदमी पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है।

जिलाअध्यक्ष पवन चंद्रवंशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ता जा रहा है।आने वाले समय में आप पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी। कार्यकर्ता पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। ताकि हर व्यक्ति पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को समझ सके।

जिला सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी ने जिला पार्टी कार्यालय के शुभारंभ में पहुंचे प्रदेश संगठन मंत्री का और जिले के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और कांग्रेस की नीयत साफ होती तो आज जहां भी इनका सरकार है वहां अच्छे स्कूल होते लेकिन ऐसा नहीं किया है। दूसरी तरफ जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी है, शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति आई है केजरीवाल सरकार ने बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए स्कूलों में सुधार लाया है। जिस प्रकार दिल्ली की सरकार काम कर रही है यदि छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें मौका दिया तो हम भी छत्तीसगढ़ में एक बेहतर सरकार बनाएंगे जो जनता के हितों के लिए काम करेंगी और छत्तीसगढ़ में शिक्षा का गढ़ बनाएंगे।

इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री भानु प्रकाश चंद्र, जिलाध्यक्ष पवन चंद्रवंशी, जिला सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी,जिला संगठन मंत्री( पंडरिया आब्जर्वर) कृष्णा गिरी गोस्वामी जिला कोषाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन धुर्वे जिला उपाध्यक्ष राम कुमार चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश साहू, जिला उपाध्यक्ष पुनीत चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष बरतिया जायसवाल, संतोष ठाकुर, कृष्णा वाहने, जितेंद्र चंद्रवंशी, सुख चंद यादव,लाल दास मानिकपुरी, मनोज चंद्रवंशी, फिरोज खान, रिखी साहू, पुरुषोत्तम यादव, दीपक धुर्वे, विश्वनाथ धुर्वे, विकास चंद्रवंशी, सौखीराम बंजारे, अशोक भास्कर, तोलम मेरावि ,राहुल ठाकुर, सूरज लाल धुर्वे,राहुल कश्यप , मिलन सिंह मरकाम, विजय सिध्राम, अश्वनी दास मानिकपुरी, कसेर सिंह बैगा, चेतन कुमार पटेल, रामू साहू, शिवकुमार , राजेंद्र मिराज, चंदू कोसले, दुलरवा यादव , अनिल कुमार साहू ,गोविंद, देवेंद् सिंह नेताम सहित जिले के कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी और पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र भास्कर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

भीम आर्मी परिवार नहीं मनाएगी दीवाली : अमन अनंत 

hindmedianews

अनुशासित पार्टी को धूमिल करने वाले भाजपा नेता को करे पार्टी से बाहर: मुकेश साहू (पार्षद)

Chunesh Sahu

आम आदमी पार्टी कार्यालय में  *डॉ अंबेडकर को याद किया गया* 

Chunesh Sahu

छः दिवसीय औषधीय एवं संगंधीय पौधों के उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन । तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

hindmedianews

टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगों के लिए बनेगा रैंप रूट, बुकिंग पर छूट भी

Sakshi Bansod

आज ग्राम गहीराभेड़ी में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस मनाया गया

Chunesh Sahu