hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत बांधा तथा उसके आश्रित ग्राम यथावत हल्का नंबर 40 मुख्यालय कांपा में होंगे शामिल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर/ कवर्धा 21मई 2022/छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशान के आधार पर ग्राम पंचायत बांधा तथा उनके आश्रित ग्राम यथावत हल्का नंबर 40 मुख्यालय कांपा राजस्व निरीक्षक मंडल राजानवागांव तहसील बोड़ला में शामिल होंगे। इस संबंध में कलेक्टर कबीरधाम द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग-बोड़ला जिला कबीरधाम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा 23 अगस्त 2019 में तहसील रेंगाखार-कला जिला कबीरधाम की सीमाओं में परिवर्तन करते हुए इसे पूर्ववत जिला कबीरधाम तहसील बोड़ला के राजस्व निरीक्षण मंडल राजानवागांव में शामिल किए जाने छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशन हुआ है। उक्त प्रकाशन के आधार पर ग्राम पंचायत बांधा एवं उनके आश्रित ग्राम झण्डी, केसदा, मण्डलाकोन्हा, सरोधा, सैगोनाडीह, किशनुगढ़, चौकी, धनडबरा एवं प्रतापगढ़ को यथावत हल्का नंबर 40 मुख्यालय कांपा राजस्व निरीक्षक मंडल राजानवागांव तहसील बोड़ला में शामिल किया जाना है।

संबंधित पोस्ट

भीषण गर्मी में पानी की मार…. झेल रहे हैं कमार परिवार….

Chunesh Sahu

नातिन धोबिन दाई मेले का मुख्यमंत्री को आमंत्रण, *⚡आचार संहिता खत्म होने के बाद होगा क्रियान्वयन* रजक महोत्सव मानने के लिए रहे तैयार, सूरज निर्मलकर, प्रदेश अध्यक्ष,

Chunesh Sahu

*आदिवासी वृद्ध महिला सावली बाई नेताम को शीघ्र मिले इंसाफ–आर एन ध्रुव*

Chunesh Sahu

पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र गुजरे 19 वर्षों से लाख गुना अच्छी, सेवा में कभी नहीं होती कमी काया कल्प सम्मान से नवाजा गया

hindmedianews

जिला पुलिस बालोद की बालोद टाउन पर सट्टा एवं अवैध शराब पर ताबड़तोड कार्यवाही।

Chunesh Sahu

शहर सहित सुदूर वनांचल क्षेत्र के युवाओं को अग्निवीर सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करें-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे

hindmedianews