hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

वन मंत्री श्री अकबर ने ग्राम मजगांव और पचराही में 15 लाख रुपए की सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

सामुदायिक भवन निर्माण से सामाजिक गतिविधियां में होगी सुविधा

कवर्धा, 20 मई 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने विकासखंड बोड़ला के ग्राम मजगांव में 10 लाख रूपए की लागत से तहसील साहू संघ के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य और ग्राम पचराही में 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।
मंत्री श्री अकबर ने तहसील साहू संघ बोड़ला और पचराही के सामुदायिक भवन निर्माण की भूमिपूजन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण होने से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में सहूलियत होगी। वही ग्राम पचराही में सामुदायिक भवन निर्माण होने से नागरिकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। शासन सभी कार्यों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। इस अवसर पर श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री चोवराम साहू, श्री गोरे चंद्रवंशी, श्री भगवंता साहू, आत्मा साहू, समलाल साहू, पारस साहू, चिंताराम साहू, मोहन साहू, रामअधीन साहू, लेखचंद साहू, राजेश साहू, दुखीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

पी एम किसान की 20वीं किस्त देश के 9. 7 करोड़ किसानो को मोदी सरकार का तोहफा

Chunesh Sahu

*धान खरीदी के नाम पर किसानो से कई लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी* *मुंगेली पुलिस के गिरफ्त मे*

Chunesh Sahu

*हाथियों का आतंक* *महुआ बीनने गई नाबालिग समेत महिला की मौत….* *तीन दिन के भीतर पांच मौतों से सहमा जिला….*

Chunesh Sahu

डांडेसरा में मखाना खेती का शुभारंभ – ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम

Chunesh Sahu

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् ग्राम कलारतराई और बंजारी में हुआ कार्यक्रम संपन्न…*

Chunesh Sahu

*बचपन मेरा अब जवान हो गया*

Chunesh Sahu