hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीव्यापार

मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से जिंदा और झिरौनी समिति के लगभग 475 किसानों को मिली न्याय की नई राह

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 19 मई 2022। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कबीरधाम जिले के झिरौनी और ग्राम जिंदा प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति के पंजीकृत लगभग 475 किसानों को न्याय की नई राह मिली है। इन दोनों समिति के किसानों को खरीफ फसल वर्ष 2022-23 के लिए समिति से खेती-किसानी के लिए नगद तथा खाद-बीज मिलेगा। साथ ही किसानों की लिमिट भी बढाई जाएगी। मंत्री श्री अकबर ने इन दोनों समिति में वर्ष 2016-17 से तत्कालिन समिति प्रबंधक द्वारा की गई अनियमितता की चल रही सघन जांच शीघ्र पूरा करने के लिए कहा, ताकि किसानों की समस्याओं का ठोस समाधान हो सके। उन्होने जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच में की जा रही देरी के लिए भी कड़ी नाराजगी भी जाहिर की।

कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झिरौनी तथा जिंदा समिति के किसानों की समस्याओं के ठोस समाधान के लिए अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव सीईओ श्री सुनील वर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाए श्री भूपेंद्र ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी श्री आरपी मिश्रा, बिरकोना जिला सहकारी बांच मैनेजर श्री विजय चन्द्रवंशी और झिरौनी तथा जिंदा समिति प्रबंधक शामिल हुए। इन दोनों समिति के पंजीकृत किसान भी कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय से सीधे जुड़े हुए थे। मंत्री श्री अकबर ने इन दोंनो समिति के लगभग 475 पंजीकृत किसानों के प्रतिनिधि मंडल एवं किसानों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के रूबरू हुए। उन्होने किसानों की सभी समस्याओं की बारिकी से सुनने के बाद जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों से भी इस मामले की पूरी जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर को किसानों ने चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष 2018 से तत्कालिन समिति प्रबंधक द्वारा अनियमितता बरती गई हैं, जिसकी वजह से किसान आज भी बिरकोना जिला सहकारी बैक में कर्जदार बने हुए है, जबकि संबंधित समिति में उनके द्वारा किसी भी प्रकार के ऋणदाता नहीं है। इसकी वजह से किसानों को खरीफ सीजन में खाद-बीज स्वीकृत संबंधित तकनीकि परेशानी हो रही है। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस मामले में अब तक संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाही की पूरी जानकारी दी। जिला नोडल अधिकारी श्री रविप्रकाश मिश्रा इस पूरे मामले के जांच अधिकारी है। जिला नोडल अधिकारी श्री रविप्रकाश मिश्रा ने बताया कि अब तक एक समिति के पूरी जांच हो गई है। बैंक के जिला सीईओ श्री सुनील वर्मा ने बताया कि संबंधित किसानों को तीन दिनों के भीतर खेती-किसानी के लिए ऋण एवं खाद-बीज की स्वीकृति दे दी जाएगी। आगमी 45 दिनों के अंदर इस पूरे मामले की हो रही सधन जांच की प्रक्रिया कर ली जाएगी।

संबंधित पोस्ट

*कोरोना ब्रेकअप…* 1292 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 4180 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। *देखिए मेडिकल बुलेटिन…*

Chunesh Sahu

*राष्ट्रीय महामंत्री से दिल्ली में मुलाकात किए :- अजेंद्र साहू भाजयुमो महामंत्री* 

Chunesh Sahu

*कृषि और शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बायोस्टेड इंडिया लिमिटेड द्वारा मेघावी छात्रों को बयोजाइम प्रगति स्कॉलरशिप किया गय प्रदान….*

Chunesh Sahu

युवा छात्राओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, आत्म-छवि और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर

Sakshi Bansod

जलजीवन मिशन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई

Chunesh Sahu

विगत डेढ़ सालों में विकास बहाने वाले युवा सरपंच एवं वकील परमेश्वर साहू

Chunesh Sahu