hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़मनोरंजनस्वास्थ्य

*इंडियन रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा, विश्व रेडक्रास दिवस में हुआ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*इंडियन रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा, विश्व रेडक्रास दिवस में हुआ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन…*

छग/बालोद:-

@chuneshsahu

इंडियन रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा 8मई2022 को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद मे विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य मे रैली का आयोजन किया गया ,जिसमे स्वच्छता के नारे व बालोद को स्वच्छ रखने लोगो से अपील कर रहे थे। रैली को सेजस उ.मा.वि.बालोद हिन्दी मीडियम के प्राचार्य अरुण साहु जी व जिला संगठक रेडक्रास चन्द्रशेखर पवार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो जनजागरुकता का नारा लगाते हुए शहर का भ्रमण किया ।रैली मे स्वच्छ भारत, सुन्दर भारत,ग्रीन बालोद, क्लीन बालोद के नारे से गुंजायमान था। रेडक्रास के विषय मे विस्तार से चन्द्रशेखर पवार ने बताया, कि रेडक्रास दिवस हेनरी ड्यूनांड के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे प्रति वर्ष 8मई को मनाते आ रहे

। रेडक्रास का नारा है सेवा धर्म हमारा को इस वर्ष के थीम बी ह्यूमन काइंड पर कार्य करते हुए जिला अस्पताल बालोद मे मरीजो को फल व बिस्किट का वितरण किया गया, इस कार्य को रोहित देशमुख, लिली पुष्पा एक्का , कमला वर्मा,व मीना भारद्वाज ने सम्पन्न किया। रैली के बाद सभी रेडक्रास प्रभारी व बच्चे हनुमान मंदिर झलमला रोड  रामघाट तांदुला मे सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान मे रामघाट मे फैले जलकुम्भी को हटाने के लिए  झग्गर देवांगन, चन्द्रशेखर पवार ,लिली पुष्पा एक्का,नीता बघेल, मधुमालाकौशल, हरीश कुमार ,चन्द्रशेखर साहु, नरेन्द्र यादव, हुमेश साहु,के.के साहु, शशीकला देशमुख,सीमा सुशील जामवन्ते, व बहार से सहयोग अरुण साहु जी, मुलचन्द साहु, नरेन्द्र पाटिल ,टी.के साहु,योगेश्वरी भुआर्य,योगेन्द्र पटेल ,रश्मि नंद ने किया।आज का यह जल संरक्षण कार्य केवल लोगो मे जागरुकता लाने हेतु किया गया ।इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम मे सभी बच्चो को रेडक्रास के इतिहास  तथा किन परिस्थितियो मे भारत मे 1920मे रेडक्रास की स्थापना की गयी  को विस्तार से बताया गया।रेडक्रास ही येसी संस्था है जिन्हे तीन बार शांति का नोबल पुरूस्कार मिला है।वार्षिक कार्यक्रम के आधार पर इस वर्ष रेडक्रास को अपने संस्था मे बेहतर ढंग से संचालित करने वाली संस्था को पुरुस्कार दिया गया ।इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त बेस्ट संस्था का खिताब शा.उ.मा.वि.सुरडोंगर को दिया गया।द्वितीय स्थान सयुक्त रुप  से शा.उ. मा. वि. हर्राठेमा,व शा.उ.मा.वि.सिकोसा, तथा तृतीय स्थान सयुक्त रुप से शा.उ. मा. वि.ईरागुडा व शा.हाई स्कुल सरेखा को दिया गया।साथ ही साथ कोरोना काल से अब तक सेवा कार्य करने वालो का सम्मान किया गया।रक्तदान करने वाले हमारे वांलेंटियरो,व सेवा कार्य करने वाले बच्चो का सम्मान किया गया। अरूण साहु सर जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि हमे सदैव सेवाकार्य के लिए तैयार रहना चाहिए बडा न कर सको तो छोटे छोटे प्रयासो से हम प्रकृति की रक्षा कर सकते है।
आज के इस गरिमामयी क्षण मे जिले के पदाधिकारियो के साथ प्रभारी शिक्षक स्कूलो व कालेज के बच्चे सम्मिलित हुए।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*अंगना म शिक्षा और स्मार्ट माता का चयन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन…* *”बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए माताओं की भूमिका सर्वोपरि – दयाशंकर सिन्हा-संकुल समन्वयक…*

Chunesh Sahu

“ढाबा संचालकों पर गिरी गाज शराब पिला रहे एवं बेच रहे कितने ढाबों में पड़ी आकस्मिक रेड कर की गई त्वरित कार्यवाही…..* ,ढाबों की आकास्मिक चेकिंग कर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।

Chunesh Sahu

पारिवारिक विवाद बना खून-खराबा, खंजर से अधेड़ की हत्या , दबंगों का खूनी खेल: मामूली विवाद में गई जान, दो गंभीर घायल

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण लाइवलीहुड कॉलेज में पुरूष आवेदकों से 08 जून तक मंगाए गए आवेदन

Chunesh Sahu

हाईकोर्ट का आदेश: रेप का आरोप नहीं लगा सकती पत्नी

Sakshi Bansod

प्रतीक साहू ने कांग्रेस समर्थकों के साथ कुरूद विधानसभा से पेश की विधायक की दावेदारी

Chunesh Sahu