hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 03 आरोपियों को थाना पिपरिया पुलिस ने धर दबोचा।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ /कबीरधाम  : पुलिस अधीक्षक डॉ० लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ सट्टा, अवैध शराब/गांजा बिक्री एवं परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाकर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री संतराम सोनी के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर का टीम तैयार कर जुर्म जरायम पतासाजी हेतु क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। जिस पर थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली कि ट्रैक्स तुफान वाहन क्र0-सीजी-18-एल-9075 से तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर रायपुर की ओर से कवर्धा होते हुए जबलपुर की ओर जा रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल पुलिस टीम ग्राम इंदौरी में रवाना किया गया तथा नाकाबंदी कर मुखबीर के बताए वाहन की घेराबंदी कर रोक कर वैधानिक रूप से तैलाशी लेने पर ट्रैक्स तुफान वाहन के बोनट के भीतर व पैरदान के नीचे छिपाकर रखे गये 19 नग खाखी रंग के टेप के झिल्ली से लिपटे हुए पैकेट में गांजा बरामद हुआ। जिस पर वैधानिक कार्यवाही करते बरामद गांजा का तोल करने पर उक्त बरामद गांजा 69.510 किग्रा0 किमती करीब 4,77,960/ रु. एवं जप्त वाहन किमती करीब 5,00,000/ रु. कुल जुमला कीमती 9,77,960/ रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT. के प्रावधानों के अंतर्गत सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी गण 01. बलवीर सिंह पिता देवी सिंह ठाकुर उम्र 44 वर्ष सा० किकिरपाल थाना पुसपाल जिला सुकमा, 02. अजय कुमार पिता बलराम सटिया उम्र 19 साल सा० किकिरपाल थाना पुसपाल जिला सुकमा, 03. समीर माझी पिता उपेन्द्र मांझी उम्र 62 साल सा० पदमागिरी थाना व जिला मलकानगिरी उडिसा को दिनांक 29/04/2022 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक श्री संतराम सोनी के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से स.उ.नि. शिवसेवक वर्मा, सुरेश जायसवाल, म0आर0 397 सतीशः साहू, आर0 622 मुकेश चन्द्रवंशी, आर0 690 मिलेश यादव, आर0 231 निखिल धनजय, चालक आर0 628 हितेश टंडन का सराहनीय योगदान रहा है।

संबंधित पोस्ट

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्राधिकरण का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

hindmedianews

कबीरपंथ श्री सद्गुरु धनी धर्मदास साहब संत समागम समारोह 

hindmedianews

किसान कल्याण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह: महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को आमंत्रण

hindmedianews

*‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान*

Chunesh Sahu

*अंधेर नगरी में काना राजा…..आधा मैं आधी तू खा जा…* अर्थात् *सक्षम अधिकारी कान में तेल रुई डाल आंख ली है मूंद…. फरमा रहे है आराम..* आखिर क्या है मामला….

Chunesh Sahu

थाना पंडरिया सेवा में समर्पित, बिछड़ी बेटी को मिलाया मां से

hindmedianews