hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने राजपुत क्षत्रिय समाज भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 25 फरवरी 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम नेवारी में क्षत्रिय समाज के द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान समाज के वरिष्ठों, महिलाओं एवं बच्चों ने मंत्री श्री अकबर का बाजे-गाजे और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मंत्री श्री अकबर ने समाज के आराध्य देवी शक्ति के प्रतिक माता दुर्गा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान समाज के महिलाओं ने भी मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किया। समाज के वरिष्ठजनोंं द्वारा मंत्री श्री अकबर को पगड़ी पहनाकर तथा तलावर भेंट किया गया। श्री अकबर ने राजपूत क्षत्रिय समाज के मांग पर 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।

मंत्री श्री अकबर ने राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री अकबर ने समाज के वरिष्ठों से भेंट-मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी जाना। क्षत्रिय समाज के लिए 10 लाख रूपए के घोषाण पर समाज के लोगों ने मंत्री श्री अकबर का ह्दय से ध्यन्यवाद ज्ञापित किए। समाज के लोगों ने समाज के पूर्वजों द्वारा किए गए निष्ठा और कर्तव्य के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कलीम खानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री दुखहरण ठाकुर, श्री प्रशांत परिहार, राजपुत क्षत्रिय समाज के श्री कृष्णदयाल सिंह, श्री त्रिभुवन सिंह, श्री केदार सिंह, श्री दिलीप सिंह, श्री वीर सिंह, श्री ईश्वरी सिंह, श्री जगदीश सिंह, श्री जलेश्वर सिंह, श्री चंद्रभान सिंह, श्री प्रहलाद सिंह, श्री पवन सिंह, श्री कैलाश शरण सिंह, धीरेन्द्र सिंह, डॉ. संतोष सिंह, अजय सिंह, सोमेश्वर सिंह, श्री प्रशांत सिंह, रूपक, पुष्पक सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, शिवकुमारी सिंह, अनिता सिंह, गंगोत्री सिंह, उषा सिंह, सविता सिंह, जमोत्री सिंह, गायत्री सिंह, नेहा सिंह, ऋतु सिंह सहित जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ, बुजुर्ग, महिला एवं युवा उपस्थित थे।
मंत्री श्री अकबर ने क्षत्रिय समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत क्षत्रिय समाज स्वाभिमानी, वीर और शौर्य से परिपूर्ण समाज है। क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवशाली और अनुकरणीय रहा है। इतिहास में राजपूत क्षत्रिय समाज की अनेक वीरगाथा दर्ज है। क्षत्रियों के साथ क्षत्राणियों की अनगिनत बलिदान गाथाएं सुनने को मिलती है। छत्रपति महाराणा प्रताप राजपूत क्षत्रिय समाज के गौरव हैं। वे अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और पराक्रम के प्रतीत है। उन्होंने महाराणा प्रताप को साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का पूरा जीवन प्रेरणादायी है।

संबंधित पोस्ट

धान खरीदी में गड़बड़झाला.. किसान और प्रबंधक के सांठगांठ कर धान खरीदी आंकड़ों में हेर फेर…. प्रबंधक और प्राधिकृत का जवाब गोल मोल

Chunesh Sahu

78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

hindmedianews

सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ* राज्य सरकार के निर्देश पर हो रही हैं, प्रदेश में खरीदी,

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ का बजट भाजपा सरकार द्वारा अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देगा : भावना बोहरा

hindmedianews

कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण 9 जनवरी को

hindmedianews

कटघोरा की सड़कों पर ‘मवेशी राज’! जानवरों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, प्रशासन गहरी नींद में….!