hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिग बालिका को झूठे सपने दिखाकर व्यपहरण कर दीगर राज्य केरल ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला दुष्कर्मी कुकदुर पुलिस के गिरफ्त में।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम  / कुकदुर 23/02/2022 : पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की महिला एवं बालक बालिकाओं को उनके अधिकारों के विषय में आवश्यक जानकारी देकर यदि किसी प्रकार की घटना उनके साथ घटित हो तो बेझिझक होकर अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से या थाना आकर पुलिस को सूचित करने जागरूक करें साथ ही अपराधियों की जल्द से जल्द पता तलाश कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाने के लंबित गंभीर मामलों को जल्द से जल्द निराकरण किया जा रहा है, इसी तारतम्य में पूर्व में दर्ज अपहरण के प्रकरणों के अपहृता व आरोपी की पता साजी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना कुकदूर के अपराध क्रमांक 58 / 2021 धारा 363 भादवि मामले को संज्ञान में लेते हुये थाना कुकदूर पुलिस द्वारा अपहृता व आरोपी की पतासाजी/ गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर लगातार पता तलाश किया जा रहा था जिस पर संदेही का दीगर राज्य में होने की सूचना प्राप्त होने पर दीगर राज्य केरल पुलिस टीम रवाना किया गया, केरल के ग्राम ईल्लीपालम थाना नेडुमकंडम जिला ईड़की (केरल) से आरोपी हनुमत लाल उर्फ हन्नु परस्ते उम्र 25 वर्ष साकिन कोमका, मोहनीया, जैतपुरी थाना समनापुर जिला डिंडौरी मध्यप्रदेश के कब्जा से अपहृता नाबालिग बालिका को कुकदुर पुलिस के द्वारा सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुआ है। टीम द्वारा अपहृता से पुछताछ करने पर बतायी कि आरोपी द्वारा मुझे नाबालिक बालिका जानते हुये बहला फुसला कर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण किया है। जिससे आरोपी के विरुद्ध थाना कुकदुर में धारा- 363,366,376, (2) (n) भादवि 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी हनुमत लाल उर्फ हन्नु परस्ते उम्र 25 वर्ष साकिन कोमका, मोहनीया, जैतपुरी थाना समनापुर जिला डिंडौरी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कुकदुर प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से स.उ.नि. राजकुमार चंद्रवंशी, प्र.आर. 170 बालकदास टण्डन, आर. 118 मनिष झारिया, म.आर. 428 बिमला धुर्वे, व थाना कुकदूर स्टाफ तथा साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

*CG कोरोना ब्रेकिंग:* 3318 नये मरीज, 10 की मौत… दुर्ग, जांजगीर चांपा, बिलासपुर में मिले इतने मरीज़… देखें जिलेवार आंकड़े

Chunesh Sahu

कांग्रेस ने प्राधिकृत प्रत्याशी श्री जितेंद यादव जी पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने

Chunesh Sahu

रेंजर अनुराग वर्मा को भाजपा निर्वाचित प्रधानमंत्री का योजना पसंद नहीं भेड़ बकरियां चरवाहा को संरक्षण 

hindmedianews

रेस्क्यू टीम तमिलनाडु से कबीरधाम जिले के चार बंधक श्रमिकों को लेकर पहुची कवर्धा

hindmedianews

*विधानसभा चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर,साउंड सिस्टम के साथ डोर टू डोर घूम रहे प्रत्याशी।*

Chunesh Sahu

रायपुर में फर्जी पत्रकार का खुलासा: मनोज शुक्ला सहित अनेक पत्रकारों ने किया SP से शिकायत

hindmedianews