hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पंडरिया माहामाया रोड जल्द आरम्भ नही हुआ तो ठेकेदार के नाम पर एन एस यू आई दर्ज करायेगी F. I .R.

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम / पंडरिया  :  आम जनों का मुसीबत बन रहा अधूरा निर्माण कार्य गांधीचौक , महामाया रोड से लेकर कुशाल बंद पारा से होते हुए समरूपारा फिर पुराना बस स्टैंड तक कि रोड में अधूरे निर्माण कार्य के कारण अनेका नेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चाहे स्कूली बच्चे या फिर बुजुर्ग वृद्ध जन की बात की जाए।

वही पंडरिया में व्यापार करने व खाद्य सामग्री,  लेने आस-पास गांव के लोगो भी आते है सोमवार के दिन  व्यावसायिक बाजार होने के कारण और ही परेशानी बढ़ जाती है। गांधी चौक पण्डरिया से माहामाया सीसी रोड कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है,लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ठेकेदार  के द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में सहयोगिता ना दिखाते हुए गारंटी की समयावधि को डकार लेने की मंशा नजर आ रही है।

बहुत से लोग कई बार माहामाया रोड पर  सड़क के खराबी तथा निर्माण न होने की वजह से गिर कर अनेक बार घटना का शिकार हो  चुके हैं ।

रोड का रुका हुआ कार्य नगर वासियों का मुसीबत बन गया है।

आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कॉलेज अध्यक्ष NSUI जिला महासचिव छात्र नेता रवि मानिकपुरी NSUI इकाई पंडरिया के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी चंद्राकर नगर पंचायत पंडरिया को ज्ञापन सौपा गया और सी.सी रोड के कार्य को जल्द प्रारम्भ कराये जाने की मांग की है, और सम्बंधित ठेकेदार द्वारा माहामाया  रोड के रुके कार्य को एक सप्ताह के अंदर आरम्भ नही किये जाने पर NSUI इकाई पंडरिया सम्बंधित ठेकेदार के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी।

इस जन मुद्दे को लेकर मुख्य रूप से प्रकाश चटर्जी,प्रताप ध्रुवे,रत्नेश्वर विश्वकर्मा रामप्रसाद दिवाकर, उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

कवर्धा से होंगे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खड़ग राज सिंह, अन्य पार्टियों में हड़कंप 

hindmedianews

सुहागरात मनाने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, रात को आईं अजीब आवाजें, सुबह कमरे का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

aakashbanjare

10 सितंबर ओबीसी दिवस में उमड़ा जन सैलाब त्यागमूर्ति चंदापुरी की मूर्ति का अनावरण करते हुए जातिगत जनगणना सहित सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया :- चंदापुरी समान हिस्सेदारी और ओबीसी सुरक्षा कानून लेकर ही दम लेंगे: अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

Chunesh Sahu

अब सांप-बिच्छू पर भी नजर रखेंगे टीचर, DPI का नया आदेश जारी स्कूल परिसरों में बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ी सख्ती – शिक्षकों को सौपी गई नई जिम्मेदारियां

Sakshi Bansod

वाहन खराबी के बीच भी जारी रहा मानवता का कारवां, रोखनी में 20 कंबलों का किया गया स्नेह भेंट 

Sakshi Bansod

*न कांग्रेस न भाजपा…. इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पर दांव…*

Chunesh Sahu