hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

परिवार के अलग हुए परिवारों को मिला राशन कार्ड, हितग्राहियों के चेहरे में आई मुस्कान।

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आज वर्चुअल के माध्यम से कवर्धा और पिपरिया नगरीय निकाय के हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण किया ।

हिन्द मिडिया न्यूज़

कवर्धा, 28 जनवरी 2022। कबीरधाम जिले के कवर्धा और पिपरिया नगरीय निकायों के सैकड़ों ऐसे परिवारों के चेहरे में उस समय खुशियां देखने को मिली जब उनके परिवार के सभी सदस्यों के लिए राशन की समस्या और परेशानियों का ठोस समाधान मिल गया। वहीं पिपरिया के दिव्यांग फलीत मनहर ने नए राशन कार्ड पाकर खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि अब मेरे परिवार के लिए राशन की चिंता दूर हो गई है। इसके लिए उन्होने केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति अभार भी जताया। दरअसल यह सभी वर्तमान परिस्थितियों में अपने परिवार से अलग हुए है। पहले इन सभी को सामूहिक रूप से इस योजना का लाभ मिल रहा था। कवर्धा नगर पालिका के 49 और पिपरिया नगर पंचायत के 26 नए परिवारों को इस योजना से जोड़ते हुए आज नया राशन कार्ड वितरण किया गया।


वन,परिवहन,आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी परिवारों को आज राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़ते हुए राशन कार्ड वितरण किया। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राशन कार्ड वितरण किया। उन्होने कहा कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने वादा निभाते हुए पहले ही वर्ष में राज्य के सभी परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब वर्तमान परिस्थितियों में फिर से नए राशन कार्ड बनाने की मांग की जा रही है। विवाह के बाद अपने परिवार से अलग हो गए है और वे अपने परिवार के लिए अलग से राशन की व्यवस्था करना चाहते है, तो ऐसे परिवारों की चिंता हमें करना चाहिए। उन्होने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र सभी आवेदकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।


उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मत्री श्री मोहम्मद अकबर को कबीरधाम जिले के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा नए राशन कार्ड की मांग के संबंध में अधिकांश आवेदन आवेदन प्राप्त होते थे। उन्होने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा को सभी आवेदनों की जांच करने तथा सत्यापन करने के निर्देश दिए। सत्यापन में यह बात सामने आई की इनमें से अधिकाशं आवेदक विवाह के बाद वर्तमान परिस्थितियों में अपने परिवार से अलग हो गए है और वह अपने परिवार के लिए सदस्यों के लिए खाद्यान्न की समस्या का ठोस समाधान करने चाहते थे। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने परिवार से अलग हुए परिवारों के राशन की समस्या के लिए ठोस समाधान की पहल की। इस संबंध में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के माध्यम से आवेदन लिए गए। उन्होने निर्देशित करते हुए कहा था कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। सभी आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन कराएं और प्रात्र हितग्राहियों को इस योजना के अनुरूप जोड़ते हुए लाभ दें। राशन कार्ड वितरण के अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुंभकार, उपाध्यक्ष, श्री शत्रुहन साहू, पाषर्द श्री चुनवा खान, श्री भीखम कोसले, श्री अशोक सिंह, श्री प्रमोद लूनिया, श्री संताष यादव, श्री सुनील साहू, श्रीमती रामकली पटेल, श्री कपील जायसवाल, एल्डरमेन श्री दलजीत पाहुजा, श्री कौशल कौशिक,, श्री दीपक ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध

hindmedianews

ग्राम पंचायत अंगारा में वृक्षारोपण एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया*

Chunesh Sahu

सरपंच संघ जनपद पंचायत गूण्डरदेही ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Chunesh Sahu

राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा मुंगेली ब्लाक स्तरीय ग्राम कोटवारो की आगामी धान खरीदी, एग्री स्टॉक, सुरक्षा एवं कानुन व्यवस्था, मुसाफिरी, जन्म मृत्यु पंजी के संबंध मे बैठक ली गई।

rakeshbhaskar

कवर्धा में मतगणना हुई शुरू :अधिकारी व प्रतिनिधि के सामने खोला गया स्ट्रांगरूम हुई फोटोग्राफ्स

hindmedianews

“उदयपुर फाइल्स” पर तत्काल रोक की मांग को लेकर RUFC का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, मुस्लिम समाज ने जताई गहरी आपत्ति

hindmedianews