hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें-कलेक्टर श्री शर्मा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा 21 दिसम्बर 2021। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जिला के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने समय सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है।

बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर 01 दिसम्बर से की जा रही धान खरीदी सहित बारदाना , धान का उठाव, अनुबंध आदि के संबंध में जानकारी ली। बैठक में उन्होने जिले के सभी 103 धान उपार्जन केन्द्रों में हुए धान खरीदी की विस्तार से जानकारी ली। उन्होने जिला नोडल तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करत हुए कहा कि जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए बनाए गए निर्देशों का पालन करें। सीमांत और लघु पंजीकृत किसानों से पहले एक साथ धान खरीदी करे। कलेक्टर ने बैठक में कंस्टम मीलिंग और संग्रहण केन्द्र के लिए उजपार्जन केन्द्रों से हो रहे धान का उठाव के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए संचालित टीकाकरण अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति अब तक प्रथम डोज का टीका नहीं लगवाया है। उन्हे प्रोत्साहित कर उनका टीकाकरण किया जाएं। बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वीकृत नए गोठानों की जानकारी तथा इस संबंध में जनपदां द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोठानां के लिए चिन्हांकित गौठान स्थल पर वर्तमान में अतिक्रमण है तो तत्काल ऐसे स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराए। कलेक्टर श्री शर्मा ने विधायक, सांसंद निधि से स्वीकृत कार्यों,लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में पंजीयन की प्रगति और निरस्त प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होने पंजीयन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने जाति प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, आविवादित, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के, अपर कलेक्टर श्री बीएस उइके, सर्व एसडीएम तथा समस्त जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

अघोरेश्वर महापरिनिर्वाण दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,नेत्र रोग निदान व चश्मा वितरण: जरूरतमंदों को 58 कंबल और 70 ऊनी टोपी वितरित,जड़ी-बूटी उपचार से लोगों ने पाया स्वास्थ्य लाभ

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मंत्रालय महानदी भवन का माहौल राजनीतिक उत्साह और उल्लास से भर उठा, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त

Sakshi Bansod

1एवं 2 फ़रवरी 2025 को बालोद में 26वॉ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग कंपीटिशन का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिफ्टर एसोसियेशन के द्वारा किया गया था

Chunesh Sahu

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भीमा कोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Chunesh Sahu

बालोद निवासी चन्द्रशेखर तिवारी को मिला दिल्ली में प्राइड आफ इंडिया का अवार्ड

Admin

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति आरक्षण पाने अनुसूचित जातियों की सूची :जाने कौन आरक्षण का लाभ लेने वाले (स्वर्ण)

hindmedianews