hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 31 अगस्त 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर सभी विभागों के लंबित आवेदनों की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भेंटवार्ता तथा जिले के प्रभारी व अन्य मंत्रियों के जनसंपर्क के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली और सभी आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के., डीएफओ श्री दिलराज प्रभाकर, संयुक्त कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार सिदार, श्रीमती रश्मि वर्मा, एसडीएम श्री विनय सोनी, श्री दिलेराम डाहिरे एवं जनपद पंचायत सीईओ, नगर पालिका अधिकारी और समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने उर्पाजन, संग्रहण केन्द्रों से धान के उठाव के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को वर्षामापी केन्द्र स्थापित करने के लिए जगह का निरीक्षण, चिन्हांकन कर वर्षामापी केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने शक्कर कारखाना, गोधन न्याय योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा के संबंध में चर्चा एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी विभागों के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

देवदशहरा मेलों के लिए 2 लाख की राशि लटकी, विधायक कुंवर सिंह ने मंत्री से की मांग

Chunesh Sahu

कबीरधाम पुलिस द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त ठगों को फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले दो एजेंट गिरफ्तार

aakashbanjare

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर* *शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश* *बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह* *खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने 25 लाख रुपये की पुरस्कार की घोषणा* 

Chunesh Sahu

शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य भर के 200 शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित

hindmedianews

भीम राव अम्बेडकर जयंती पर कबीरधाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का आम सभा बैठक का आयोजन संपन्न

hindmedianews

पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, किसानों के खातों में भेजे गए 22 हजार करोड़

Sakshi Bansod