hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन विकासखण्ड- रायगढ़ कार्यकारणी का “वेतन विसंगति, पदोन्नति, क्रमोन्नति मांग व सदस्यता अभियान हेतु” वर्चुअल बैठक हुआ संपन्न।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़/रायगढ़ । छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की वेतन विसंगति,पदोन्नति, कर्मोन्नती,पुरानी पेंशन बहाली एवं सदस्यता सफल अभियान की कार्ययोजना हेतु ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल की अध्यक्षता में एवं श्रीमती सपना दुबे-प्रदेश सह सचिव , बिनेश भगत-प्रदेश संगठन सह सचिव,नेतराम साहू-जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में संघ पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक संपन्न हुआ।


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के रायगढ़ ब्लाक के पदाधिकारी ,संकुल अध्यक्ष,सक्रिय सदस्यों से विभिन्न क्रियाकलापों और गतिविधियों पर समीक्षात्मक चर्चा हुई।
बैठक में चर्चा के बिंदु क्रमशः-
1.वेतन विसंगति ,पदोन्नति, क्रमोन्नती,पुरानी पेंशन बहाली,सदस्यता अभियान हेतु आवश्यक रणनीति पर विशेष चर्चा किया गया।
2.संभाग स्तरीय ज्ञापन हेतु अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिशित करने हेतु रणनीति एवं विचार विमर्श किया गया।
3.जिला स्तरीय ज्ञापन हेतु ब्लाक के पदाधिकरी एवं सक्रिय साथियों की शत प्रतिशत सहभागिता हेतु चर्चा की गई।
4.ब्लाक स्तरीय ज्ञापन हेतु सक्रिय सदस्यों की सहभागिता हो इस पर पदाधिकारियों की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया तथा समीक्षा की गई।

आगामी 8 अगस्त,”अगस्त क्रांति” अभियान, वेतन विसंगति, पदोन्नति क्रमोन्नति,पुरानी पेंशन बहाली जैसे अपनी मांगों को बुलंद करने ट्विटर अभियान द्वारा अधिक से अधिक से साथियों से ट्वीट रिट्विट हेतु सहभागिता एवं इस पर आगामी दिवस में कार्यशाला लगाने हेतु पर सहमति बनी।
6.गत वर्ष संकुलवार सदस्य संख्या एवं पदाधिकारियों की संघ गतिविधियों में सक्रियता व कार्यशैली की समीक्षा की गई।
7.इस वर्ष के सदस्यता अभियान हेतु पदाधिकारियों एवं संकुल अध्यक्ष के माध्यम से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा किए गये शिक्षक हित में कार्यों को प्रत्येक शिक्षक तक पंहुचाना,साथ ही किए गए कार्यों के आधार पर अधिक से अधिक साथियों को संगठन में जोड़ने में प्रयास पर प्रकाश डालते हुए ब्लाक पदाधिकारियों,संकुल पदाधिकारियों को प्रेरित किया गया।
छ ग टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारियो ने अपने विचार रखे वहीं
संतोष पटेल ब्लॉक अध्यक्ष ने संघ के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की साथ ही सदस्यता हेतु रणनीति बनाने हेतु संकुल अध्यक्षों को संबोधित किया।
गायत्री ठाकुर ने संघ के कार्यों पर शत प्रतिशत सहयोग हेतु अपील की ।
रजनी महिलांगे द्वारा सदस्यता हेतु शत प्रतिशत अपने शिक्षको तक पंहुचने हेतु आश्वस्त किया। चक्रधर पटेल उपाध्यक्ष द्वारा अपने संकुल क्षेत्र में गत वर्ष का सदस्यता जो शत प्रतिशत रही उसकी सराहना की गई एवं आगामी सदस्यता के लिए उनकी रणनीति ,कार्य योजना पर अनुभव सांझा किया गया।ऊर्जावान जिलाध्यक्ष नेतराम साहू के संगठन हित में आगे के चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति पर प्रकाश डाला। नोहर सिंह सिदार ने संघ के प्रति अपनी सहभागिता एवं सारगर्भित शब्दो मे अपने अनुभव साझा किए
श्रीमती सपना दुबे प्रदेश सह सचिव ने सभांग ज्ञापन पर विशेष प्रकाश डाला,संभाग में होने वाले आंदोलन की रणनीति पर चर्चा किया एवं बिनेश भगत जी ने सभी पधाधिकारियो को सहयोगात्मक रवैया अपनाने हेतु,अपने दायित्व को समझने एवं संकुल स्तर पर आने वाली समस्याओं पर सहयोग से निपटने हेतु प्रेरीत किया।
सभी संकुल , ब्लाक,जिला,और प्रांत के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी रणनीति सारगर्भित शब्दो मे संगठन की मजबूती हेतु वक्तव्य रखे,और मार्गदर्शन प्रदान किया।
इनके अतिरिक्त संकुल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
रायगढ़ ब्लॉक संगठन के प्रथम बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती सपना दुबे,बिनेश भगत,जिलाध्यक्ष नेतराम साहू,श्रीमती गायत्री ठाकुर जिला महिला प्रमुख,श्रीमती रश्मि साहू जिला कोषाध्यक्ष, संतोष पटेल अध्यक्ष, श्रीमती रजनी महिलांगे ब्लॉक महिला प्रमुख,मनोज कुमार पटेल सचिव,नीरज माझी सह सचिव,अनिल सिदार संगठन मंत्री,शिव चौहान संगठन सचिव,मुरली मनोहर यादव संगठन सचिव, रामप्रसाद सारथी संगठन सचिव,संकुल अध्यक्ष में क्रमशः प्रसन्न चौहान,दरस राम सिदार,चोकलाल पटेल,परशुराम खड़िया,परमेश्वर कंवर यज्ञ कुमार पटेल,रश्मि पटेल सक्रिय सदस्य एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
वर्चुअल बैठक का संचालन मनोज कुमार पटेल ब्लॉक सचिव रायगढ़ द्वारा किया गया , एवं अध्यक्ष की अनुमति सेआभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा.जिले के दो उप स्वास्थ्य केन्द्र गेदरा और गाड़ाडीह को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र

Chunesh Sahu

वनांचल की उपेक्षा या साज़िश ?:लोखान के बच्चों को मिला पंचायत भवन का टुकड़ा,शिक्षा व्यवस्था को लगी मुरदरोग

hindmedianews

3200 करोड़ का आबकारी घोटाला! EOW की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों पर 6300 पन्नों की चार्जशीट पेश

Sakshi Bansod

*नारधा अतिक्रमण हटाने के मामले में सरपंच ग्रामीण को मिली हत्या बलवा करने की धमकी* *गांव के अंदर लाउड स्पीकर लगाकर उकसाऊ बयान बाजी कर दुर्घटना को दे रहा है निमंत्रण*

Chunesh Sahu

टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ फाउंडेशन का जागरूकता रथ को दिखा हरा झंडी….

Chunesh Sahu

गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा मे नवरात्रि के प्रथम दिन जप, ध्यान, साधना, और दीप प्रज्वलित कर एक कुंडिया महायज्ञ किया गया,,

Chunesh Sahu