
परिवार नियोजन अन्तर्गत दी जाने वाली स्थाई अस्थाई साधनों पर डाला गया प्रकाश….
परिवार नियोजन के उपायों पर की गई चर्चा…. देखिए पूरी रिपोर्ट
@mr.CK.
छत्तीसगढ़/गुरुरविकास खंड गुरूर में आज आयोजित बैठक में उपस्थित मितानिन प्रशिक्षकों को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के उद्देश्य व परिवार नियोजन अन्तर्गत दी जाने वाली स्थाई अस्थाई साधनों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अस्थाई साधन बच्चे के जन्म का अंतर रखने का आसान व सरल उपाय है । जैसे महिलाओ के लिए कापर टी, खाने की गोली माला एन, छाया पिल्स, एवम् अंतरा इंजेक्शन मुख्य है इनके उपयोग से बच्चे के जन्म में कम से कम तीन वर्ष की अंतर रखी जा सकती है, अंतर न रखने से मां के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव जैसे रक्त अल्पता, कुपोषण, बार बार बीमार पड़ना एवम् बच्चों में कम वजन व रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है। अस्थाई साधन अपनाने से दो बच्चो में तीन साल का अन्तर रखी जा सकती है। परिवार नियोजन की यह सेवाएं शासकीय संस्थाओं में मुफ्त में दिया जाता हैं। परिवार नियोजन के स्थाई साधन में पुरूषों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है,
जिनमे पुरुष नसबंदी महिला नसबंदी के अपेक्षा सरल व सुलभ है इसमें किसी प्रकार के चिरा व टांका की जरूरत नहीं होती यह नसबंदी दर्द रहित व कम समय में होता है मरीज को आपरेशन उपरांत भर्ती करने की जरूरत नहीं होती दो घंटे के अंदर छुट्टी कर दी जाती हैं, महिलाओं को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से गुजरना पड़ता है जैसे गर्भधारण, प्रसवकाल, स्तनपान, एवम् अन्य
जिनसे बहुत सी माताओं में जटिलता होती हैं, जबकि पुरूषों में नहीं पुरुष नसबंदी में किसी प्रकार की शारीरिक क्षिणता नहीं होती हैं इसलिए परिवार नियोजन में रखें भागीदारी दिखाएं
दिखाएं समझदारी। परिवार नियोजन साधनो के आवश्यक जानकारी हेतु अपने नज़दीक स्वास्थ्य केंद्र के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन एवम् आंगन बाड़ी कार्यकर्ता से मिले।
साथ ही साथ मितानिन प्रशिक्षकों की उपस्थित जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा महिला उत्पीड़न व उनके संरक्षण के आवश्यक उपाय एवम् धाराओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।उक्त संबंध में आज मितानिन प्रशिक्षक को आवश्यक दिशनिर्देश किया गया उक्त अवसर पर बी ई टी आे के आर उर्वशा, जिला समन्वयक श्री हेमन्त पांडे, ब्लॉक समन्वयक आई एल साहू, श्रीमती दीपक अटल उपस्थित थे
चुनेश साहू 7049466638
चुनेश साहू





