hindmedianews
Breaking News
अन्य

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए चयन समिति द्वारा लिया गया साक्षात्कार।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए चयन समिति द्वारा लिया गया साक्षात्कार।

चुनेश साहू/धमतरी, 07 जुलाई 2021/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए जिले में कार्यरत इच्छुक शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आज अध्यापक चयन समिति के द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में विकासखण्ड कुरूद, मगरलोड तथा नगरी के व्याख्याता, शिक्षक, लिपिक एवं भृत्य पद के लिए कुल 24 कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस दौरान कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-एक कर्मचारी को साक्षात्कार के लिए बारी-बारी से बुलाया गया। इसमें अंग्रेजी माध्यम में धाराप्रवाह से बोलने की क्षमता, प्रस्तुतिकरण, विषयवस्तु का ज्ञान एवं शिक्षण कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार लेने वाली अध्यापक चयन समिति में जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती प्रियंका महोबिया, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रजनी नेल्सन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. रेशमा खान, उप संचालक जनसम्पर्क श्रीमती इस्मत जहां दानी तथा मेहतरूराम धीवर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बठेना धमतरी के प्राचार्य श्री नागेन्द्र पाण्डेय शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, पत्रकारों के साथ सम्मान पूर्वक बरताव करें ~छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का. अध्यक्ष फिरोज खान

hindmedianews

धमतरी पुलिस, थाना नगरी द्वारा अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही”*

Chunesh Sahu

Remembering Stephen Hawking: Books and quotes from the scientist that prove his genius

Admin

मोदी जी व चिराग पासवान जी के जीत से लोजपा रा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल – लोजपा रा 

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू वृक्षारोपण अभियान आज जन आंदोलन बन गया है : भावना बोहरा

hindmedianews

ओडारसकरी में न्यू स्टार क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Chunesh Sahu