hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्म

मंत्री श्री अकबर भागवत कथा में शामिल हुए दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

संवाददाता~ अजय जांगड़े

      कवर्धा, 06 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरकला में श्री राम चन्द्रवंशी के निवास पर पहुंच कर पूरे परिवार जनों से भेंट मूलाकात की। मंत्री श्री अकबर ने डॉ हरेन्द्र चन्द्रवंशी के आकस्मिक निधन पर गहर दुख प्रगट भी किया। ग्राम में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा के पालीपारा स्थिति मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी मांगा। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद श्री देवराज पाली के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल भी हुए।

मंत्री श्री अकबर जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम पीपरटोला के नहर से करबाल तालाब में जल संग्रहण के कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कलीम खान, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, श्री होरी साहू, श्री मोहित महेश्वरी, श्री अशोक सिंह, श्री संतोष यादव, श्री जाकिर चौहान सहित अन्य जनप्रतिनधि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण लाइवलीहुड कॉलेज में पुरूष आवेदकों से 08 जून तक मंगाए गए आवेदन

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का हुआ भव्य आयोजन

hindmedianews

भाजपा के लिए जनसमर्थन कर बताया जा रहा है केंद्र सरकार की योजनाओं को..  केन्द्र सरकार सभी वर्गों के लिए कर रहे हैं कार्य… रुद्र प्रकाश साहू 

Chunesh Sahu

*जिले के मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हडताल को समर्थन देने पहुंची- संध्या साहू*

Chunesh Sahu

*महारानी अस्पताल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गूंजा ‘बेटी बचाओ’ का संदेश* *रंगोली के जरिए दिखाई नारी शक्ति*

Chunesh Sahu

 *नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर शारिरिक शोषण करने वाले आरोपी को बोराई पुलिस ने किया गिरफ्तार* *नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर घरवालों को किया गया सुपुर्द*

Chunesh Sahu