hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

शासन प्रशासन मौन , विद्यालय खंडहर में तब्दील ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ /कबीरधाम।                                                       संवाददाता : अजय जांगड़े

कबीरधाम जिला अंतर्गत पंडरिया तहसील के ग्राम पंचायत कुआंमालगी में एक मात्र मिडिल स्कूल है जो विगत वर्षों से खंडहर पड़ा हुआ है । ग्राम वासी तथा स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्रों के पालक अपने बच्चों के शिक्षा तथा जन हानि को लेकर चिंता जाहिर कर रहे । कोरोना महामारी के कारण स्कूल में ढंग से पढ़ाई न हो पाना और विद्यालय की स्थिति ऐसी है कि वहां मवेशी को भी रखना खतरे से खाली नहीं है , शाला परिसर पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया है जगह जगह दरारें और टूट फूट हैं छत की बात करें तो छत भी पूरी तरह ध्वस्त हो रहा है और छत टुकड़े टुकड़े मे टूट कर गिर रहा है ।

अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो। किसी भी समय जन हानि होने की संभावना है ।

वहीं इस बात को शासन एवम प्रशासन को अवगत कराया गया साथ ही पंचायत प्रस्ताव पारित कर आवेदन दिया गया था लेकिन अभी तक जनप्रति निधि तथा शासन प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया ।

वहीं ग्राम वासी तथा पालक गण जल्द से जल्द नवीन विद्यालय बनवाने मांग करते हुए अपने बच्चों के प्रति शिक्षा को लेकर चिन्ता जाहिर किए । जिसमें पालक गण , ग्रामवासी सहित भीम आर्मी ब्लाक अध्यक्ष पंडरिया के अतुलराज सतनामी तथा राजेश सोनवानी, राकेश सोनवानी और भीम आर्मी के अन्य  सदस्य उपस्थित रहे ।

संबंधित पोस्ट

स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक  (IPS)

Sakshi Bansod

*राजनांदगांव से आई मैडम के जानकारी देने छूट रहे पसीने….* *सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं देने आवेदकों को कर रहे गुमराह…* *करोड़ों के घोटाले छुपाने.. चोर चोर फूफेरी बहन…*

Chunesh Sahu

पटवारी से आरआई भर्ती परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा  ACB–EOW की 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश, सरकारी तंत्र में मचा हड़कंप

Sakshi Bansod

कलेक्टर अनजान कबीरधाम जिले में मनरेगा कार्य में मशीनों से लिया जा रहा कार्य, जिलापंचायत की बू

hindmedianews

BIG BREKING *जमीन विवाद के चलते सब्बल मार कर हत्या…. इलाके में सनसनी….*

Chunesh Sahu

फिर एक बार खून की प्यासी हुई सड़क दो युवक की मौत

hindmedianews