hindmedianews
Breaking News
अन्य

तीन दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर में 250 से अधिक ग्रामीणों ने लगवाई टीके ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़ /बिहारपुर ओड़गी

दतिमा मोड़- जिले में टीकाकरण कराने का कार्य चल रहा है, भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम धरतीपारा में 3 दिवसीय शिविर में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में भी टीकाकरण के प्रति उत्साह देखने को मिला। तीनों दिन लगभग 252 ग्रामीण धरतीपारा में टीकाकरण में सुरक्षित शारीरिक दूरी के साथ युवाओं की कतारें देखी गईं।

इलाके के एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत व भैयाथान सीईओ आरबी तिवारी के द्वारा मैदानी कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ तैयार की गई रणनीति की वजह से यहां अच्छा टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण 3 दिन में शिविर लगाए गए। तीसरे दिन भैयाथान विकासखण्ड में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण लगभग 50 लोग घर वापस हो गए।

कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहन भाजयुमो जिला मंत्री संत लाल प्रजापति के द्वारा गांव में कई जागरूकता अभियान चलाए गए थे और अपने खर्च में ग्रामीणों को घर से वैक्सीनेशन के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई और लगातार तीन दिवस मौके पर उपस्थित रहे। कृषि विस्तार अधिकारी जितेंद्र झा, पटवारी शारदा नाग व शिक्षको के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को बताया कि आप सभी वैक्सीनेशन को लेकर फैलाये गए अफवाह को दूर करते हुए हमें वैक्सीनेशन सभी कराना है वैक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही अस्पताल दूर पड़ जाती है और ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा आप सभी व्यक्ति वैक्सीनेशन करा लेंगे और सभी ग्रामीणों का वैक्सीनेशन को लेकर अपार सहयोग मिला।

संबंधित पोस्ट

सतनामी समाज के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की मांगों को लेकर रखे गए बैठक

rakeshbhaskar

युवाओं में दिख रहा खेती के प्रति दिलचस्पी*

Chunesh Sahu

धमतरी में “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यशाला का सफल आयोजन

Chunesh Sahu

देवडा अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने किया चक्का जाम — जांच के बाद ही होगा खुलासा

Sakshi Bansod

*चैनगंज में सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का भव्य समापन:नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन हुए शामिल*

Chunesh Sahu

ग्राम डांडेसरा मे वृक्ष लगाकर किया गया बाल संस्कार शाला का शुभारंभ..

Chunesh Sahu