hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

कलयुगी ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म , पुलिस ने भेजा जेल ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ /कोरबा– कलयुगी सौतेला ससुर ने अपनी बहु के साथ दुष्कर्म किया। मामला कोरबा जिला के लेमरू थाना का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया। लेमरू क्षेत्र में घटित बलात्कार के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

प्रकरण का आरोपी गिरफ्तारी के भय से घने जंगलों में छिप गया था। जिसे थाना लेमरू में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों ने रिपोर्ट के 72 घण्टों के भीतर ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस के अनुसार थाना श्यांग क्षेत्र में निवासरत एक महिला अपने छोटी बहन के शादी में शामिल होने के लिए अपने पति के साथ अपने मायके आयी थी। साथ में उसका सौतेला ससुर आरोपी कन्हैया लाल श्रीवास उर्फ डिस्को ठाकुर भी आया था। 13 जून महिला अपने बहन के साथ अपने मामा के घर घूमने गई थी साथ में उसका सौतेला ससुर कन्हैया लाल श्रीवास भी चला गया और घर में उपस्थित सभी लोगों को कहा कि आप लोग शादी घर में जाओ यहां क्या कर रहे हो कहकर सभी को शादी घर में भेज दिया एवं महिला को जबरन पकड़ कर घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया ।

महिला के चिल्लाने की आवाज आने पर उसके साथ गई छोटी बहन दरवाजा खुलवाने की कोशिश की किंतु दरवाजा नही खुलने पर वहां से शादी घर मे आकर महिला के पति की बताई तब महिला का पति जाकर दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आरोपी कन्हैया लाल श्रीवास दरवाजा खोला और घने जंगल की ओर भाग गया ।

 

महिला के द्वारा 23 जून को थाना श्यांग में रिपोर्ट करने पर थाना प्रभारी श्यांग के द्वारा शुन्य पर मामला दर्ज कर थाना लेमरू भेजा गया। थाना लेमरू में उक्त मामले में अपराध धारा 376 अंतर्गत मामला दर्ज कर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।

मामले की गंभीरता एवम संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व एवम नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू को मामले में गंभीरता पूर्वक एवम त्वरित विवेचना कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए ।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में थाना लेमरू में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा फरार आरोपी को जंगल मे तलाश कर रिपोर्ट के 72 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, पंडरिया नगर पालिका परिषद के आवास वास्तुकार सह आवास मित्र के ऊपर भ्रष्टाचारी का बू

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस के पांच उप. निरीक्षकों को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दी गई

hindmedianews

अंतरिम बजट 2024, आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है : भावना बोहरा

hindmedianews

*शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व जिला मंत्री महेश साहू जी*

Chunesh Sahu

निजी चिकित्सक संघ के सभी चिकित्सक रक्त दान कर करें पुण्य का काम, डा, हरि कृष्ण गंजीर,अध्यक्ष निजी चिकित्सक संघ,

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गन्ना किसानों के बकाया भुगतान हेतु कारखाने से जारी की गई 12.62 करोड़ से अधिक की राशि

hindmedianews