hindmedianews
Breaking News
अन्य

वेब सीरीज के नाम पर मॉडल की बनाई अश्लील फिल्म, निर्देशक और कैमरामैन गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

इंदौर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के इंदौर में मॉडल की अश्लील फिल्म बनाने वाले दो आरोपितों को राज्य साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने वेब सीरीज में काम दिलाने का झांसा देकर अश्लील फिल्म बना ली और पोर्न साइट्स से सौदा कर दिया। गिरोह में मुंबई की फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े कैमरामैन, निर्देशक और मार्केटिंग कंपनी के संचालक शामिल हैं।

साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, कार्रवाई धामनोद निवासी युवती की शिकायत पर की गई है। वह मॉडलिंग करती है और फिल्म व धारावाहिकों में काम तलाश रही थी। करीब आठ माह पूर्व उसके परिचित कॉस्टिंग डायरेक्टर मिलिंद के जरिये निर्माता व अभिनेता ब्रजेंद्र सिंह से उसकी मुलाकात हुई। उसने वेब सीरीज में काम देने का भरोसा दिलाया और शॉर्ट मूवी बनाने की बात कही। आरोपित ने कहा कि कुछ बोल्ड व अश्लील सीन शूट करने होंगे। आरोपित युवती को एरोड्रम स्थित अजय गोयल (उद्योगपति) के फार्म हाउस पर ले गया और अश्लील सीन शूट किए गए। आरोपितों ने युवती से कहा कि वह ‘शांताबाई’ के नाम से फिल्म बनाएंगे और फिल्माए अश्लील कंटेंट एडिट कर देंगे। कुछ दिनों बाद युवती के परिचित ने एक साइट का लिंक उसे भेजा तो पता चला कि आरोपितों ने ‘काम वाली शांताबाई’ के नाम से फिल्म बनाकर 26 मिनट की फिल्म पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दी है। पुलिस ने आरोपित मिलिंद पुत्र अनिल डाबर और कैमरामैन अंकित संजय सिंह चावड़ा, दोनों निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

*पूर्व जनपद अध्यक्ष व पूर्व बीजेपी मण्डल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात*

Chunesh Sahu

तलवार लहराते हुए शराबी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

विरेंद्र कुमार कुंजाम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार,,,,,,,

Chunesh Sahu

*सत्ता बदली, सरकार बदली, लेकिन नहीं बदली ग्राम सड़क की बदहाली..* *प्रधानमंत्री के नाम पर कालिख डामर पोत रहा PMGSY विभाग…*

Chunesh Sahu

                      *सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात* *‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट* *फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी*

Chunesh Sahu

जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (द्वितीय संस्करण 2025–26) का पोस्टर विमोचन

Chunesh Sahu