hindmedianews
Breaking News
अन्य

Madhya Pradesh Coronavirus: बिना मास्क घर से निकले पर होगी कार्रवाई, मंत्री और विधायकों को भी नहीं मिलेगी छूट

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

भोपाल, जेएनएन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मंत्री, विधायक या अधिकारी, भाजपा या कांग्रेस के नेता बिना मास्क पहने घर से निकले और शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर कोई भी व्यक्ति हो, सावधानियों का पालन नहीं किया तो फिर बख्शा नहीं जाएगा। मध्य प्रदेश के मंत्री, विधायकों, भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों के लगातार संक्रमित होने को देखते हुए सीएम ने सख्ती के निर्देश दिए हैं।

चिरायु अस्पताल में इलाजरत सीएम चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रदेश में संक्रमण के फैलाव पर चिंता जताई। कहा कि मास्क और शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करके ही कोरोना संक्रमण पर पूरा नियंत्रण किया जा सकता है। लॉकडाउन खुलने पर यदि सावधानियां नहीं बरती जाती हैं और फिर से संक्रमण फैल जाता है तो पूरी मेहनत बेकार हो जाती है। लॉकडाउन करने से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। अब हमें मौजूदा लॉकडाउन के बाद लॉकडाउन नहीं करना है, इसलिए सभी सावधानियां बरतें। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

लोक जन शक्ति पार्टी ने एनडीए गठबंधन तहत भाजपा प्रत्याशी दुर्ग लोकसभा विजय बघेल को दिया समर्थन,

Chunesh Sahu

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, RIL और HDFC के शेयर टूटे

Admin

गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम हल्दी के देसी विदेशी शराब भट्टी चकना दुकान वालों साफ सफाई ऊपर कोई ध्यान नहीं 

Chunesh Sahu

भीम आर्मी परिवार नहीं मनाएगी दीवाली : अमन अनंत 

hindmedianews

दो दिवसीय छत्तीसगढ ओलंपिक खेल का आयोजन हुआ सम्पन्न…  खेल से हमेशा तन और मन का विकास होता है. सरपंच कुमारी साहू. ग्राम पंचायत चिटौद… 

Chunesh Sahu

मगरलोड तहसीलदार का एक और कारनामा: आम जनता कह रही गोहिया 2.0….गंभीर आरोप

Chunesh Sahu