hindmedianews
Breaking News
अन्यबालोद

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू के नेतृत्व में गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू के नेतृत्व में गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद के विरुद्ध यूट्यूब चैनल HEADLINES BHILAI के माध्यम से रिपोर्टर हनु नायक द्वारा

भ्रामक,निराधार एवं तथ्यहीन आरोप लगाने के विरोध में हनु नायक के खिलाफ तत्काल एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने का ज्ञापन थाना प्रभारी गुंडरदेही,अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं तत्काल कार्य प्रारंभ करने मुख्य नगर पालिका अधिकारी,नगर पंचायत गुंडरदेही को सौंपा गया!*

ज्ञात हो कि वार्ड क्र 13 नगर पंचायत गुंडरदेही में सन् 1987 में जय भारती मत्स्य पालन सहकारी समिति मर्या. गुंडरदेही द्वारा वर्तमान ख नं 826 रकबा 5 डिसमिल जमीन क्रय कर सन् 1992 में समिति का कार्यालय भवन निर्मित है,लेकिन वर्तमान समय में समिति के कार्य विस्तार को देखते हुए भवन छोटा होने से माननीय विधायक जी द्वारा समिति की मांग पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु विधायक निधि से 4 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई,जिसका 4 जुलाई को भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन द्वारा उपाध्यक्ष विजय सोनकर एवं भाजपा पार्षदों के साथ कार्यस्थल पर जाकर भूमिपूजन किया गया।विघ्नसंतोषी तत्वों द्वारा उक्त जमीन को लेकर न्यायालय में अपील किया गया था,जिसे आयुक्त दुर्ग संभाग द्वारा फरवरी 2023 में खारिज कर वादभूमि का स्वामित्व समिति के पक्ष में न्यायोचित ठहराया था!कल सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में रिपोर्टर हनु नायक द्वारा विधायकजी के ऊपर जमीन का अवैध कब्जा करवा कर विधायक निधि का दुरुपयोग करने एवं नशाखोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है जो कि निराधार, तथ्यहीन एवं अनर्गल आरोप है जिससे विधायक जी के सार्वजनिक जीवन की प्रतिष्ठा एवं छवि धूमिल हुई है, जिससे कांग्रेसजनों एवं मछुआरों में भारी आक्रोश व्याप्त है!अगर हनु नायक की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी!

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री भोजराज साहू,सलीम खान पार्षद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष जीवन बंदे,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष के के राजू चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष सलीम खान,तरुण साहू,रूपचंद जैन,ब्लॉक उपाध्यक्ष लिखन निषाद,महामंत्री पवन सिन्हा,अभिषेक यादव,कुलेश्वर तिवारी,जनपद सदस्य आसिफ गहलोत,पार्षद पोषण निषाद,नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालू सोनकर,रिजवान तिगाला,गिरधारी निषाद,परस ठाकुर,ओमप्रकाश यादव, युकां के मनीष सेन,हेमंत पटेल,रिंकू गुप्ता,भानुप्रताप सिन्हा,NSUI अध्यक्ष उस्मान रजा,बबलू भक्ता,जय भारती मत्स्य पालन समिति के अध्यक्ष कोमल निषाद,प्रबंधक नकुल निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

संबंधित पोस्ट

🌟 11 साल बेमिसाल – विकसित भारत संकल्प सभा 🌟 📍 समरसता भवन, कंडेल – मण्डल भोथली, जिला धमतरी

Chunesh Sahu

मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधा एक सप्ताह के भीतर ठीक करें-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे

hindmedianews

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 30 नवम्बर को, लगभग 950 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Chunesh Sahu

*भाजपा के लिए समर्थन मांगने दिखाई सक्रियता :- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

प्रशासनिक कार्यवाही शुरू होते ही जमीन दलालो में हड़कंप,

Chunesh Sahu

किसान कल्याण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह: महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को आमंत्रण

hindmedianews