hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़विकाससमस्यासुरक्षास्वास्थ्य

एक्के नंबर – सब्बो बर” के जरिए अब एक कॉल पर मिलेगी हर आपातकालीन सहायता ,अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई गई हरी झंडी ,कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा शुरू

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

ko

कवर्धा, 20 मई 2026।

कबीरधाम जिले में नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को अधिक तेज, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ किया गया। थाना कोतवाली परिसर, कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 16 नवीन इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों (ईआरवी) और एक हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

नई तकनीक से लैस इस सेवा के शुरू होने से जिले के लोगों को अब आपातकालीन परिस्थितियों में पहले से अधिक त्वरित सहायता मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन सेवा शुरू की गई है, जिससे पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि “एक्के नंबर – सब्बो बर” की अवधारणा के तहत अब लोगों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। किसी भी संकट की स्थिति में केवल 112 डायल करते ही संबंधित विभाग तत्काल सक्रिय होकर सहायता उपलब्ध कराएगा। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को तेजी से मदद मिल सकेगी।

गृह मंत्री ने बताया कि डायल-112 सेवा के लिए उपलब्ध कराए गए नवीन इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हैं। इनमें जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम, रियल टाइम मॉनिटरिंग, डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम तथा तेज प्रतिक्रिया तंत्र लगाया गया है। सूचना मिलते ही नजदीकी वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया जाएगा, जिससे प्रतिक्रिया समय कम होगा और लोगों को शीघ्र सहायता मिल सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर बढ़ती दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की विशेष व्यवस्था की गई है। यह वाहन सड़क दुर्घटनाओं, यातायात अवरोध, आपराधिक गतिविधियों तथा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिशेसर पटेल, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका परिषद कवर्धा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम ध्रुवे, नंदलाल चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, आशीष शुक्ला, संजय ध्रुव, अखिलेश कौशिक, भूपत सिंह धनश्री, अंजू कुमारी तथा निरीक्षक योगेश कुमार कश्यप सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कबीरधाम पुलिस ने बताया कि डायल-112 सेवा को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिले में आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस सेवा का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में नागरिकों तक तेजी से सहायता पहुंचाना है।

पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिक घटना, दुर्घटना, विवाद, अपराध, आगजनी, स्वास्थ्य संकट अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति में बिना संकोच डायल-112 सेवा का उपयोग करें। कबीरधाम पुलिस चौबीसों घंटे नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और त्वरित सेवा के लिए प्रतिबद्ध

संबंधित पोस्ट

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या

hindmedianews

गृह मंत्री के गृह जिले में आबकारी खेल! छोटे कोचियों पर डंडा, बड़े संरक्षणधारियों पर मेहरबानी?

Sakshi Bansod

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चोरो के ऊपर कड़ा प्रहार

rakeshbhaskar

पूर्व गृह मंत्री श्री रामविचार नेताम जी ने फीता काटकर किया अपोलो मेडिकल स्टोर एवम् छत्तीसगढ़ डेंटल केयर का उद्घाटन*

Chunesh Sahu

बिलासपुर पुलिस का अविस्मणिय कार्य एवं मानवीय चेहरा जुनापारा पुलिस में दिखाई दिया

rakeshbhaskar

स्टूडेंट्स को चाकू की नोक पर बनाया बंधक, शहर में बढ़ी दहशत

Sakshi Bansod