hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

ग्राम जमुनाही में दो पक्षियों के बीच विवाद, लोरमी 50 बिस्तर स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है इलाज

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघनीभवर के आश्रित ग्राम जमुनाही में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार आश्रित ग्राम जमुनाही में खेत में मिट्टी डलवाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में जमुनाही निवासी मनोज निषाद के परिवार को गंभीर चोटें आये है। वहीं लोरमी 50 बिस्तर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मनोज निषाद के परिवार डर में सहमे हुए हैं लोरमी थाना में आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के बताने के हिसाब से ग्राम पंचायत बभनीभवर सरपंच चन्द मणी साहू, उसके पिता रामनाथ साहू, कमलेश साहू, मनीषा साहू और अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट गाली गलौज करते हुए विवाद किया गया था जिसमें मनोज निषाद के परिवार के ऊपर गंभीर चोटें आये है। जिसका इलाज लोरमी 50 बिस्तर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।लोरमी पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज बी एन एस 2023 के तहत् धारा 296,115(2),351(3),3(5), दर्ज कर मामला कि जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। पीड़ित का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

गुजरात में PM मोदी ने की CM विष्णु देव साय की खुलकर प्रशंसा

Sakshi Bansod

ग्राम पंचायत डबराभाट में सचिव की मनमानी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण हो रहे परेशान

hindmedianews

पंडरिया विधानसभा के ग्राम पाढ़ी में जनसेवक आनंद सिंह ने किया मेडिकल स्टोर का उद्घाटन ।

hindmedianews

मुठभेड़ में मारी गई नक्सली लीडर रूपी को शहीदी विदाई! अंतिम संस्कार में गूंजा ‘हिडमा सांग

Sakshi Bansod

अपर संचालक पद हेतु आयोजित डी.पी.सी. में विभाग द्वारा गंभीर तथ्य छुपाकर गलत पदोन्नति किए जाने पर कार्यवाही हेतु अजजा संघ ने मुख्यमंत्री से किये शिकायत*

Chunesh Sahu

धमतरी में बेखौफ चोर….मुख्य डाकघर में सेंधमारी,..हुई लाखो की चोरी..

Chunesh Sahu