hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगारविकाससुरक्षा

भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी का शुभारंभ, इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

स्थानीय युवाओं को रोजगार, ऑनलाइन बुकिंग सुविधा 4 मई से शुरू

कवर्धा, 3 मई 2026।

कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव अभ्यारण्य में आज जंगल सफारी का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार कश्यप ने की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , संयुक्त वन प्रबंधन समिति थवरझोल के अध्यक्ष , ग्राम पंचायत चौरा की सरपंच  सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल द्वारा किया गया।

शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने फीता काटकर जंगल सफारी की शुरुआत की और शिलालेख का अनावरण किया।

इसके बाद नेचर गाइड्स को जिप्सी वाहनों की चाबियां सौंपी गईं और टेंट कैंपिंग से संबंधित सामग्री वितरित की गई। महिला स्व-सहायता समूहों को भी बर्तन किट प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भोरमदेव उद्यान का भ्रमण किया और जंगल सफारी के तहत दूरदूरी जलप्रपात तक यात्रा की। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर टिकट प्रणाली का प्रदर्शन करते हुए सफारी संचालन की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर इको-टूरिज्म के विकास और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार इस पहल से लगभग 30 स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जंगल सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल 4 मई 2026 से शुरू किया जा रहा है।

इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दूर-दराज के पर्यटक भी आसानी से अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) , मुख्य वन संरक्षक दुर्ग , कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जंगल सफारी के शुभारंभ के साथ ही भोरमदेव अभ्यारण्य अब प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम में राशन पर डाका खाद्य विभाग मौन: चौरा (भोरमदेव) की उचित मूल्य दुकान में 500 ग्राम की कटौती, बोरे सहित तौलकर गरीबों के हक पर खुली लूट

Sakshi Bansod

बाल कौशल प्रतिस्पर्धा में बना ओवरऑल चैंपियन:शिखर पर पहुंचा प्राथमिक शाला केशली गोड़ान 

hindmedianews

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा, बेटे चैतन्य के कई ठिकानों पर भी रेड

aakashbanjare

बाघामुड़ा में क्रिकेट खेलने को लेकर बवाल, चाचा-भतीजे समेत तीन घायल नाबालिग से विवाद के बाद बढ़ा मामला, युवक के सिर पर पत्थर मारने का आरोप, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sakshi Bansod

वन विकास निगम बना माफिया का सरदार,पंडरिया वन निगम रेंज में सागौन सहित अन्य की तस्करी जोरों पर

hindmedianews

खरसिया विधानसभा के युवा कांग्रेस नेता जितेश जायसवाल जी ने क्षेत्रवासी तथा प्रदेश की जनता को होली त्यौहार की बधाई दिए।

Chunesh Sahu