hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

केशलीगोड़ान प्राथमिक शाला का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 5वीं के 6 छात्र संकुल में अव्वल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पण्डरिया- पण्डरिया विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान (संकुल केंद्र–बिरकोना) का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

विशेष उपलब्धि

विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा (कक्षा 5वीं) में संकुल स्तर पर टॉप कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

📊 कक्षा अनुसार प्रमुख परिणाम

कक्षा 1:

प्रथम – कु. रोशनी पटेल (86.66%)

द्वितीय – कु. यशोदा पटेल (83.33%)

तृतीय – अमित धुर्वे (80.66%)

कक्षा 2:

प्रथम – प्रमोद पटेल (92.66%)

द्वितीय – कु. पूनम पटेल (91.33%)

तृतीय – कु. कल्पना पटेल (90.66%)

कक्षा 3:

प्रथम – कु. नीलम पटेल एवं अभय पंद्राम (94.50%)

द्वितीय – रीतिक पटेल (88.50%)

तृतीय – त्रिषभदास पटेल (85.00%)

कक्षा 4:

प्रथम – कु. कविता पटेल (92.00%)

द्वितीय – कु. काव्या मेरावी (91.00%)

तृतीय – अरिजीत सिंह पटेल (88.50%)

कक्षा 5:

प्रथम – कु. कविता पटेल एवं कु. भूमिका पटेल (94.00%)

द्वितीय – कु. आराध्या धुर्वे एवं दुर्गेश कुमार पटेल (93.50%)

तृतीय – कु. अनिका पटेल एवं कु. दामनी पटेल (93.00%)

अनुशासन में भी उत्कृष्टता

विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने पूरे सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे तथा शिक्षक सत्येंद्रनाथ प्रताप सिंह, लता चांदसे और शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मिठाई वितरित की गई और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिसर में सफलता की खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।

संबंधित पोस्ट

*एनएसएस के समापन शिविर में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर* *एनएसएस को बताया नेतृत्व और चरित्र निर्माण की पाठशाला*

Chunesh Sahu

घोटगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर महुआ शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

Chunesh Sahu

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

rakeshbhaskar

कवर्धा में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल से, युवाओं को मिलेगा बहुआयामी प्रशिक्षण

Sakshi Bansod

तेलिनसत्ती ग्राम में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ी की प्रथम त्यौहार हरेली पर हुआ दिल्ली पब्लिक स्कूल मे विशेष आयोजन

hindmedianews