hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

आवासपारा में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या से राहत,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लोरमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोंड़खाम्ही के वार्ड क्रमांक 1 स्थित आवासपारा में लंबे समय से बनी हुई पेयजल संकट की समस्या को ध्यान में रखते हुए आज मोहल्ले वासियों के लिए शासकीय बोर का निर्माण कराया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई थी, जिसके चलते ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता था। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था।
आखिरकार आज शासकीय पहल के तहत बोर निर्माण कार्य पूर्ण होने से मोहल्ले के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बोर शुरू होने के बाद अब आवासपारा के रहवासियों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत लोरमी के अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह ठाकुर, गोंड़खाम्ही मंडल लेखराज ठाकुर, ग्राम पंचायत गोंड़खाम्ही के सरपंच रमेश मरावी, उपसरपंच मोहन साहू, अचल प्रेस क्लब मुंगेली अध्यक्ष देवप्रसाद बंजारा (बब्लू राज़), वार्ड पंच जानकी राजु सिंघारे, रेवाराम कोशले,सोनसाय पात्रे,कार्तिक साहू, कामता बर्मन, शंकर वैष्णव,
द्वारिका प्रसाद साहू, दुजराम साहू, एवं समस्त वार्ड वासिया उपस्थित रहे

संबंधित पोस्ट

के एम ज्ञान सागर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस… 

Chunesh Sahu

11 साल बाद रिहा संत रामपाल जी महाराज, बाहर आते ही मुस्कुराए

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, सभी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

Sakshi Bansod

पक्का अपना पक्का आवास बनाने का सपना साकार होगा

hindmedianews

शराबी पति ने उतारा अपनी दूसरी पत्नी को भी मौत के घाट, हत्या कर हुआ था फरार चिल्फी पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

hindmedianews

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत को दी 1 करोड़ 43 लाख 89 हजार रूपए की सौगात।

hindmedianews