hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरीब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी विधायक ओंकार साहू साय सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर उठाए सवाल  मामला फर्जी संविदा एपीओ नियुक्ति का  सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए थे उचित कार्यवाही के निर्देश 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

चुनेश साहू । धमतरी 

जिला पंचायत धमतरी में संविदा सहायक परियोजना अधिकारी (एपीओ) की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। आरोप है कि वर्तमान में कार्यरत एपीओ ने वर्ष 2011 में कूटरचित और फर्जी दस्तावेजों के सहारे यह पद हासिल किया था। इस मामले में अब महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जिला कलेक्टर को इस पर त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए है । लंबे समय से लंबित इस जांच ने अब जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

पूरा प्रकरण जिला पंचायत धमतरी में नियुक्त एपीओ से जुड़ा है, जिन पर मूलतः बस्तर जिले का निवासी होने के बावजूद फर्जी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का गंभीर आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2011 में हुई इस भर्ती प्रक्रिया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेश से नियुक्ति तो दे दी गई, लेकिन इसमें प्रस्तुत निवास प्रमाण पत्र के क्रमांक और विवरण पूरी तरह संदिग्ध हैं। सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों और तहसीलदार बस्तर के आधिकारिक प्रतिवेदन से यह स्पष्ट हुआ है कि जिस प्रकरण क्रमांक का उपयोग प्रमाण पत्र के लिए किया गया, वह राजस्व दायरा पंजी में किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। इतना ही नहीं, संबंधित प्रमाण पत्र पर जारी करने की तिथि तक अंकित नहीं है, जो इसकी प्रामाणिकता को सीधे तौर पर चुनौती देता है।

भर्ती नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि एपीओ पद के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य शर्त थी, जबकि संबंधित अधिकारी की अधिकांश शैक्षणिक योग्यताएं मध्य प्रदेश की हैं। धमतरी जिले में कराया गया उनका रोजगार पंजीयन भी जांच के घेरे में है। इस मामले की गूंज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में भी सुनाई दी थी, जब धमतरी विधायक ओंकार साहू ने सदन में राजस्व और पंचायत विभाग की इन अनियमितताओं को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने साक्ष्यों के साथ सदन को अवगत कराया कि किस प्रकार प्रशासन संविदा कर्मचारी को बचाने का प्रयास कर रहा है और पुलिस जांच का बहाना बनाकर ठोस कार्यवाही को टाला जा रहा है।

प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जांच टीम ने शिकायतकर्ता का बयान लिए बिना ही एक अधूरी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी, जिससे मामले को रफा-दफा कर इतिश्री कर लिया गया । दो वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी निष्कर्ष पर न पहुंच पाना अफसरों के ढुलमुल रवैये को दर्शाता है। इसी उदासीनता से त्रस्त होकर आवेदक ने लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी को ज्ञापन सौंपा और जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की बैठक में शामिल उपरांत इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा । सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को आवेदन प्रेषित कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

वर्तमान में यह प्रकरण जिला प्रशासन के लिए साख की लड़ाई बन चुका है। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट मांग की है कि मामले की पुनः गहन जांच कर उनका बयान दर्ज किया जाए और कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर संबंधित व्यक्ति को तत्काल पदमुक्त कर धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया जाए। अब सबकी नजरें कलेक्टर के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वे सांसद के निर्देशों और विधानसभा में उठे सवालों के बाद इस भ्रष्टाचार के मामले में न्यायोचित कार्यवाही करेंगे या अफसरशाही का संरक्षण इस मामले को फिर ठंडे बस्ते में डाल देगा। राजनीतिक समेत अफसरी गलियारों में यह चर्चा आम है कि यदि इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई, तो शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रश्नचिन्ह लगना निश्चित है।

 

 

वहीं अब इस मामले में धमतरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 58 के विधायक ओंकार साहू ने एक बार फिर विष्णुदेव साय सरकार के ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर सवाल उठाते हुए मुखर हुए 

 

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि इस मामले के मेरे द्वारा शीतकालीन सत्र एवं बजट सत्र में मामले को लेकर सवाल उठाए थे जिनमें संबंधित विभाग द्वारा गुमराह कर जानकारी दिया गया एवं संविदाकर्मी एपीओ को बचाने पूरा जिला प्रशासन ढाल बनकर काम कर रहा है, 

उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं करना प्रशासन की मिलीभगत सांठगांठ को प्रदर्शित करता है साथ ही विधानसभा जैसे लोकतंत्र के पवित्र मंदिर पर की कार्यवाही में गुमराह करने का आरोप लगाए हैं।

 

 

विधायक ओंकार साहू ने कहा है कि दोनों सत्र में मामले को उजागर करने के बावजूद जिला प्रशासन फाइल पर कुंडली मारकर बैठे हुए हैं और बचाने का भरसक प्रयास जारी है ।

 

 

बहरहाल मामले में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रूपकुमारी चौधरी ने धमतरी में बैठक के उपरांत मामला सामने आने पर मीडियाकर्मियों के सवाल पर कहा कि यदि अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है तो इस पर जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावी करने हेतू निर्देशित किया था उसके अब धमतरी विधानसभा के विधायक ओंकार साहू का एक बार पुनः बयान सामने आया है और जिला प्रशासन पर मिलीभगत आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर अब राजनीतिक समेत अफसरी गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। अब जिला प्रशासन द्वारा मौन सहमति करते हुए उक्त संविदा कर्मचारी को संरक्षण देकर बचाया जाता है या साय सरकार के ज़ीरो टॉलरेंस की नीतियों पर ढुलमुल रवैया अपनाते हैं इसे लेकर धमतरी की आमजनमानस की नजरें टिकी हुई है।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को गति देने वाला प्रगति का बजट : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

*मोदी है तो मुमकिन हो या न हो… लेकिन PMGSY के सड़कों में गड्ढा होना जरूर मुमकिन है…* *सड़क में तालाबनुमा गड्ढा…. टूटी रेलिंग… बेतहाशा बदबू…. थूकपॉलिश मरम्मत…*

Chunesh Sahu

बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया..

Chunesh Sahu

मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी ने नगर पंचायत लोरमी आगमन होने पर स्थानीय सर्किट हाऊस में जिला कांग्रेस संगठन प्रमुख सागर सिंह बैस को लगाया फटकार।

Chunesh Sahu

*सूबे के मुखिया का सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम 09 जनवरी,सोमवार को….* *अनेक मामलों में शिकायत की तैयारी जोरों पर.. बड़ी कार्यवाही होने के आसार.. मचा हड़कंप…..*

Chunesh Sahu

*ACCIDENT BREAKING..* *सड़क हादसों से कांप रहा जिला, तीन की मौत के बाद फिर एक गम्भीर हादसे में महिला ने तोड़ा दम, पति गम्भीर..*, *ईधर जंगल में अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी*

Chunesh Sahu