hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

रक्तदान करने वालों को मिलेगा हेलमेट! राजनांदगांव में विशाल रक्तदान शिविर, फ्री चेकअप और दंत जांच भी”

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

राजनांदगांव में परशुराम भवन में आयोजित होने जा रहा है एक विशाल रक्तदान शिविर, जहां रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस शिविर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, दंत परीक्षण और विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस शिविर में शहर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। आयोजन ब्राह्मण समाज और महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।

“रक्तदान महादान है” – इस संदेश के साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास।

राजनांदगांव में सामाजिक सरोकार की एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है। यहां रक्तदान करने वालों को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

परशुराम भवन, मठपारा में आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन ब्राह्मण समाज और महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान के साथ-साथ निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और दंत परीक्षण की सुविधा भी दी जाएगी।

इस दौरान मेडिसिन, हड्डी रोग, नाक-कान-गला, स्त्री रोग, चर्म रोग, गैस्ट्रो और यूरोलॉजी सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

आयोजकों का कहना है कि रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह पहल की जा रही है।

“हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आएं और रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान महादान है।”

शिविर में शामिल होने के लिए सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

रमतला पंचायत बना मनरेगा घोटाले का अड्डा: अधिकारियों की सरपरस्ती में मशीनों का खेल, मजदूरों का हक कुचला 

hindmedianews

राम को सिर्फ मानने वाले नही राम की मानने वाले बने,उनके आचरण को जीवन में उतारे:- विदुषी अंजली आर्या

hindmedianews

नयापारा वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास महापौर विजय देवांगन,वार्ड पार्षद, वार्ड वासियों द्वारा किया गया* 

Chunesh Sahu

*क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में पहुँचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र ने विजेताओं को दिए पुरस्कार*

Chunesh Sahu

अवैध प्लाटिंग का जोर शोर कारोबार,सरकार की भूमिका पर उठे सवाल माफियाओं का हौसला बुलंद 

hindmedianews

कांटाबहरा की कपूरा मरकाम को स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर उपचार के लिए रायपुर के कैंसर वार्ड में कराया भर्ती

Sakshi Bansod