hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

देवरी में वार्षिक दीक्षांत समारोह संपन्न, चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

खैरागढ़।विकासखंड खैरागढ़ के केजऊराम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चारों विद्यालयों से जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खैरागढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) टंकेश्वर प्रसाद साहू उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार दिनेश साहू शामिल हुए। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि टंकेश्वर प्रसाद साहू ने चयनित विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विद्यालय अपने उत्कृष्ट परिणामों के कारण एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, जिसके परिणामस्वरूप हर वर्ष विद्यार्थियों का चयन हो रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी अत्यंत आवश्यक हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की रुचि और परिस्थितियों को समझें तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। गरीबी को कभी भी शिक्षा में बाधा नहीं बनने देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार एक माली बगीचे में पौधों की देखभाल कर विभिन्न प्रकार के फूल खिलाता है और वही फूल आगे चलकर सुगंध फैलाते हैं, उसी प्रकार शिक्षक भी विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर दिनेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह होते हैं, जो मिट्टी को अपनी कला से सुंदर आकार देता है। उसी प्रकार शिक्षक भी विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देकर उनका भविष्य संवार सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

*राजनांदगांव से आई मैडम के जानकारी देने छूट रहे पसीने….* *सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं देने आवेदकों को कर रहे गुमराह…* *करोड़ों के घोटाले छुपाने.. चोर चोर फूफेरी बहन…*

Chunesh Sahu

दंतेवाड़ा में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी, पुजारी को घर में बंद कर फरार हुए चोर

Sakshi Bansod

कुकदुर परियोजना में जन जागरूकता के साथ मनाई गई राष्ट्रीय कृमि दिवस की द्वितीय चरण

Admin

जशपुर में संभावित विमान हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर 

hindmedianews

चोरी करने वाली 01 महिला गिरफ्तार, पुलिस थाना रेगांखार का मामला 

hindmedianews