hindmedianews
Breaking News
अन्यबालोद

बालोद जिले के गुरुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले पलारी नगर में आज विभिन्न कार्यों एवं भूमि पूजन लोकार्पण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

  1.  बालोद जिले के गुरुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले पलारी नगर में आज विभिन्न कार्यों एवं भूमि पूजन लोकार्पण· कार्यक्रम15/04/2026 रखा गया 

 

 हिन्द मिडिया से याद राम साहू मो, 9009338660

 

जब वर्चुअल माध्यम के जरिए करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के लिए करीब 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त विकास योजनाओं की भी सौगात मिली, जिससे नगर के समग्र विकास को नई गति उम्मीद जताई जा रही है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने ऑनलाइन जुड़कर विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत की और अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर नगर और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद पलारी में नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और लोगों को बहुत अच्छे जीवन स्तर प्राप्त होगा।कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। भाजपा जिला अध्यक्ष चैमन देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से जिन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, अब वे धरातल पर उतरते दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।इस आयोजन को लेकर नगर के लोगों में भी काफी उत्साह नजर आया। नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में पलारी की तस्वीर बदलेगी और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। वर्चुअल माध्यम से हुए इस कार्यक्रम ने यह भी साबित किया कि तकनीक के जरिए विकास कार्यों को गति देने में कोई बाधा नहीं है।कुल मिलाकर, यह आयोजन पलारी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में नगर को विकास के नए आयाम तक ले जाने में सहायक साबित होगा।

संबंधित पोस्ट

जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने मटिया में चलाया भाजपा के सदस्यता अभियान*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ का उभरता कॉमेडियन सितारा पकलू नायक 

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत मनकी में मितानिन दिवस मनाया गया मितानिन का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया 

rakeshbhaskar

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस: 19 नवंबर का महत्व पुरुष संघर्ष के राही

hindmedianews

*पूर्व जनपद अध्यक्ष व पूर्व बीजेपी मण्डल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले के नए कफ्तान होंगे अभिषेक पल्लव

hindmedianews