hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़सुरक्षा

थलसेना अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू, 22 अप्रैल तक पंजीयन का अवसर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, 16 अप्रैल 2026।

भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के तहत चयन प्रक्रिया को लेकर युवाओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम – CEE) के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी शामिल होना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन लिखित परीक्षा जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कबीरधाम जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की तैयारी को सुदृढ़ बनाने के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यह कोचिंग आगामी 01 मई 2026 से प्रारंभ होगी, जिसमें केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षा में सफल होकर सेना में भर्ती का सपना साकार कर सकें। कोचिंग के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्न, समय प्रबंधन एवं शारीरिक परीक्षण की तैयारी से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को इस निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेने के लिए 22 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं या विभाग की ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, काली मंदिर के पास, कवर्धा स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस पहल से जिले के युवाओं को सेना में भर्ती की दिशा में एक सशक्त मंच मिलने की उम्मीद है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारे दिव्यांगजनों ने अपने सामर्थ्य ने बढ़ाया विश्व पटल पर भारत का गौरव : भावना बोहरा

hindmedianews

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित हुए – अशोक टोण्डे

rakeshbhaskar

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव अब प्रश्नपत्र में बढ़ेंगे MCQ सवाल, छात्रों को मिलेगा नया अनुभव

Sakshi Bansod

भुइयां “जिम्मेवारी और जतन” कार्यक्रम का आयोजन सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ व्यापक संवाद

hindmedianews

सूरज ठाकुर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म , युवती की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

hindmedianews