hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धमतरीराजनीती

*प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित लीलर का शुभारंभ*  *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित लीलर का शुभारंभ* 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन*

ग्राम लीलर में आज प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित लीलर के शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव के गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से समिति का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की यह पहल किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज, ऋण एवं अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे खेती को नई गति मिलेगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि प्राथमिक शाख कृषि सहकारी समिति मर्यादित लीलर की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री एवं सहकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। इससे किसानों का समय और लागत दोनों बचेंगे तथा उनकी आय में वृद्धि होगी।

अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी और किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। किसानों से समिति का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा इसे मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और किसानों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अंत में समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, सूर्या नेताम पूर्व जनपद सदस्यभाई सखाराम नेताम पूर्व समिति अध्यक्ष, भाई सोहन यादव जी प्राधिकृत अधिकारी समिति achhota, नोडल अधिकारी श्री गोस्वामी सर जी , शाखा प्रबंधक श्री किशनचंद यदु जी,समिति प्रबंधक श्री वीरेंद्र कुमार सिन्हा, लेखपाल खिलेश्वर चंद्राकर, लिपिक सोमेंद्र साहू , समिति के समस्त कर्मचारीगण आश्रित ग्राम लीलर, भंवरमरा,बागोड़ार, अरौद,भरारी, जोगीडीह से बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, जल बचाओ मोर गांव मोर पानी महा अभियान यह ग्राम सभा कार्यक्रम रखा गया था 

Chunesh Sahu

कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने यातायात पुलिस का बाईक पेट्रोंलिग अभियान शुरू

hindmedianews

कलेक्टर ने किया धान खरीदी का औचक निरीक्षण , पारदर्शी एवं सुचारू रूप से खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश

Chunesh Sahu

4-5 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

Sakshi Bansod

कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने भोरमदेव में श्रद्धालुओं और पदयात्रा की तैयारियों के लिए भोरमदेव मंदिर परिसर और मेला स्थल का किया निरीक्षण

hindmedianews

इनरव्हील क्लब का विशेष आयोजन – “Timeless Story of Saree”

Chunesh Sahu