hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गब्रेकिंग न्यूज़भिलाई

मशाल रैली में फूटा जनआक्रोश, दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

दुर्ग/भिलाई।

इस्पात नगरी भिलाई के सुपेला क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ी मशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर हाल ही में उतई में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। गुस्साए नागरिकों ने हाथों में मशाल लेकर “बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरे दोषी जिंदा हैं” जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्यक्त किया।

यह रैली सुपेला के गदा चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए घड़ी चौक तक निकाली गई। रैली में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भारी भागीदारी देखने को मिली। लोगों के चेहरों पर आक्रोश साफ झलक रहा था और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे थे।

रैली का नेतृत्व युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमाम खान ने किया। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता में असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी गंभीर घटनाओं पर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

इमाम खान ने अपने संबोधन में कहा कि “यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। यदि अभी भी सख्त कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं लगातार सामने आती रहेंगी। सरकार को चाहिए कि इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए और दोषी को फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने से पहले कई बार सोचे।”

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां और मशालें जलाकर पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त की और न्याय की मांग को बुलंद किया।

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना को लेकर चिंता जताई और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मशाल रैली के माध्यम से लोगों ने सरकार और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

फिलहाल, इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और लोग न्याय की उम्मीद में प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

*छत्तीसगढ़ की प्रमुख नृत्य एवं लोक कला, संस्कृति पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी* *फोटो प्रदर्शनी 02 जनवरी से 04 जनवरी 2026 तक*

Chunesh Sahu

*एक कर्मी के कारनामे से पूरा जिला हैरान…* *नबालिक को उठा ले आए… हो गई सेटिंग…* चर्चाओं का बाजार गर्म

Chunesh Sahu

पारिवारिक विवाद बना खून-खराबा, खंजर से अधेड़ की हत्या , दबंगों का खूनी खेल: मामूली विवाद में गई जान, दो गंभीर घायल

Sakshi Bansod

*निजी विश्वविद्यालय भी सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे मेः राज्य सूचना आयुक्त* *भ्रामक जानकारियों पर सीधे राज्य सूचना आयोग में शिकायत कर सकता है प्रार्थी* *छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग कार्यालय में आयोजित हुई आरटीआई की कार्यशाला*

Chunesh Sahu

*नए भारत का नया नेतृत्व है नरेंद्र मोदी – सूरज निर्मलकर* *केंद्र और सेना के साथ खड़ा है पिछड़ा समाज*

Chunesh Sahu

*ब्रेकिंग न्यूज़…* *दो दिवस का राजकीय शोक….* *साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रदद्…*

Chunesh Sahu