hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला–कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

दिनांक–12/04/2026

कबीरधाम पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (डीएसपी)  के नेतृत्व में थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त सूचना पर थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी मंगलसिंग बैगा पिता फूलुराम बैगा उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम भेण्ड्रानवांगांव बैगापारा थाना सिंघनपुरी जंगल जिला कबीरधाम द्वारा अपनी पत्नी दशमत बाई बैगा के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पता तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया का बेंठ भी जप्त किया गया है।

आरोपी मंगलसिंग बैगा के विरुद्ध थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

मनरेगा योजना से कुंआ निर्माण से कमलेश बना आत्मनिर्भर‘‘

Chunesh Sahu

ब्लॉक कांग्रेस पंडरिया की मासिक बैठक सम्पन्न, महंगाई, बेरोजगारी और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sakshi Bansod

DMT BREAKING..*रेत खदानों में किस्मत आजमाने खनिज विभाग में लगी ठेकेदारों का मेला….* . *टेंडर की अंतिम तिथि आज… लॉटरी सिस्टम से होगा आबंटन..*

Chunesh Sahu

 अवैध हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिफ्तार   थाना डौण्डी लोहारा में अपराध क्रं 153/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि की जीवंत मिसाल है : भावना बोहरा

hindmedianews

टीना शेड का भूमिपूजन कर

Chunesh Sahu