hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

महासमुंद जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

महासमुंद

जिले 3 अस्पतालों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) से हटाया गया है ।

महासमुंद जिले में स्थित उत्तम साईं केयर हॉस्पिटल झलप , श्री राधे कृष्ण केयर हॉस्पिटल पटेवा , सेवा सदन हॉस्पिटल जगदीशपुर पर कार्यवाही की गई है ।

बतादे की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में शासकीय एवं निजी अस्पताल को मिलकर कुल 24 हॉस्पिटल को इस योजना का लाभ ले रहे है ।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. राज्य नोडल एजेंसी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के दिशानिर्देशों का पालन न करने वाले महासमुंद जिले के 3 अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। यह कार्रवाई योजना में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को हॉस्पिटल एम्प्लिमेंट मॉड्यूल (2.0)पोर्टल पर जानकारी अपडेट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य किया गया था. इसके लिए 31 दिसंबर 2025 की अंतिम तिथि तय की गई थी. हालांकि, कई बार स्मरण पत्र भेजे जाने के बावजूद कई अस्पतालों ने न तो अपनी जानकारी अपडेट की और न ही पोर्टल पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया. इसी लापरवाही के चलते इन हस्पतालों में कार्यवाही किया गया है ।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, फिल्म “छावा” को कर मुक्त करने पर किया आभार प्रकट

aakashbanjare

भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनहित के कार्यों से हुई जनविश्वास की जीत : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

शिक्षा में आगे बढ़ने का दे रही अवसर, बढ़ रहा दिव्यांग विद्यार्थियों का आत्मविश्वास ,क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना से दिव्यांग विद्यार्थियों को मिल रहा नया हौसला

Sakshi Bansod

इंजीनियर की साठ गाठ, सूझ बूझ से हो रहा गुणवत्ता हीन रेत से कार्य

hindmedianews

साढ़े 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 20 मई को कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में होगा आयोजन

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने लागाई जनदर्शन, सुनी ग्रामीणों की समस्या

hindmedianews