hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

रंग लाई बच्चों और शिक्षकों की मेहनत, पंडरियाकुंडा — दामापुर क्षेत्र के 8 ग्रामीण बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

एक ओर जहाँ कई ग्रामीण बच्चे घूमने -फिरने एवं मोबाईल में अपना ज़्यादातर समय नष्ट कर देते हैं वहीं कुछ ग्रामीण बच्चे ऐसे भी हैं जो शासकीय प्राथमिक शाला खैरातुलसी के गुरुजनों के मार्गदर्शन में चुपचाप दिन- रात कड़ी मेहनत कर जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह साबित कर रहे हैं कि लगन और कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस सरकारी स्कूल के गुरुजनों के मार्गदर्शन में दामापुर क्षेत्र के 8 ग्रामीण बच्चों ने दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए शिक्षा सत्र 2026-27के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिन बच्चों ने सफलता प्राप्त की हैं उनमें जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो मुंगेली में चयनित विद्यार्थियों में संस्कार पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहा की छात्रा जानवी साहू ने 97.5 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना, विद्यालय का एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर पौनी की छात्रा खिलेश्वरी साहू ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना, विद्यालय का एवं आचार्यगणों का मान बढ़ाया है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला कबीरधाम में चयनित विद्यार्थियों में शासकीय प्राथमिक शाला खैरातुलसी से

सर्वेश कुमार यादव (95%) ,

पूजा यादव (94%), पुष्पावती बंजारे (94%),

हीरो डाहिरे (91%) ने सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं अपने गुरुजनों को गौरवान्वित किया है। वहीं संस्कार पब्लिक स्कूल कोलेगांव के छात्र ख़ैलटुकरी निवासी वेदांत कुमार साहू (91%) ने सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं अपने गुरुजनों का मान बढ़ाया है। वहीं लक्ष्य पब्लिक स्कूल दामापुर बाजार के छात्र अभय कुमार  (89%) ने सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं अपने गुरुजनों को गौरवान्वित किया है। बच्चों की इस उपलब्धि से पालकगणों, ग्रामीणजनों एवं शिक्षकगणों में खुशियों की लहर व्याप्त है। सबने सफल हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं भोरमदेव अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति कन्या आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर कबीरधाम में दो छात्राओं का चयन हुआ है जिनमें कल्पना चावला पब्लिक स्कूल दामापुर की छात्रा   ने सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं गुरुजनों को गौरवान्वित किया है ।वहीं शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरातुलसी की छात्रा   ने सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं गुरुजनों का मान बढ़ाया है। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी दस विद्यार्थियों का सफल मार्गदर्शन शासकीय प्राथमिक शाला खैरातुलसी के संघर्षशील एवं समर्पित शिक्षक सूर्यकांत सिंह ने किया है। ग़ौरतलब है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरातुलसी के गुरुजनों के सफल मार्गदर्शन में 2016-17 से अबतक कुल 93 विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है । बच्चों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत खैरातुलसी के सरपंच , सचिव  शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष  उपाध्यक्ष   नवोदय उत्थान समिति के अध्यक्ष ,शासकीय प्राथमिक शाला खैरातुलसी के प्रधानपाठक  ने खुशी ज़ाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित पोस्ट

सीजी पीएससी में करनौद का नाम रोशन , रोशन को मिली 33वीं रैंक, गांव में जश्न का माहौल

Sakshi Bansod

पंडरिया में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर खलबली मची हुई है, कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है

hindmedianews

ग्राम बरही के खोलडोंगरी वन आश्रम दर्री टोला जलाशय के ऊपर वृहद रूप से 200 फलदार वृक्ष कटहल का वृक्षारोपण किया गया।

Chunesh Sahu

कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा जी का पूजा अर्चना कर भागवत कथा का रसपान किया।*

Chunesh Sahu

*अनेक उपस्वास्थ्य केंद्रों के अतिरिक्त कक्ष के लिए जिपं. अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मिली 25 लाख रुपए की स्वीकृति*

Chunesh Sahu

*ट्रीबर कार में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को थाना मगरलोड पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार* *आरोपी के कब्जे 42 पौवा देशी प्लेन शराब,197 पौवा देशी मशाला शराब, एवं एक प्रयुक्त ट्रीबर कार जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu