hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को मिला लाभ ,आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हुए अनेक कार्यक्रम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, 10 अप्रैल 2026। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत विकासखंड बोड़ला में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कलेक्टर  के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत सीईओं  ने बताया की जागरूकता गतिविधियाँ के आयोजन में विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान ए.एन.सी. जांच, बाल वृद्धि निगरानी एवं अनुपूरक पोषण पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं आमजन को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि आकांक्षी विकासखंड बोडला में संपूर्णता अभियान 2.0 संचालित है। इस दौरान विभिन्न विभाग अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से स्थानीय समुदाय को लाभान्वित कर रहे है। स्वास्थ्य शिक्षा पोषण जैसे महत्वपूर्ण कारकों के द्वारा स्थानीय समुदाय को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम हो रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना एवं समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार के रूप में रेडी टू ईट का वितरण किया गया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसा गया।

संबंधित पोस्ट

लिमोरा में आकार ले रहा भारत का पहला 64 योगिनी मंदिर

Chunesh Sahu

अक्षय तृतीया पर सजी बचपन की बारात, राजनांदगांव में गुड़्डा-गुड़िया की अनोखी शादी

Sakshi Bansod

फर्जी निवास प्रमाण पत्र पर एपीओ नियुक्ति का मामला , सांसद ने दिए कार्यवाही के निर्देश

Chunesh Sahu

कवर्धा में मतगणना हुई शुरू :अधिकारी व प्रतिनिधि के सामने खोला गया स्ट्रांगरूम हुई फोटोग्राफ्स

hindmedianews

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत नेउर के सरपंच को 6 वर्षो के लिए निर्वाचन से वंचित, भ्रष्टाचार करने का मामला में बर्खास्त

hindmedianews