hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौके पर ही मौत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेंड्रा-गौरेला बायपास सड़क पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार सर्विसमैन कैम्पर वाहन ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को भी ठोकर मार दी।

मृत महिलाओं की पहचान सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों महिलाएं रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे कैम्पर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कैम्पर सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराया।

बताया जा रहा है कि कैम्पर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक लल्लू और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए। वहीं वाहन में सवार परिचालक संदीप यादव वाहन में फंस गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस, यातायात पुलिस एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

 

संबंधित पोस्ट

ठगी का पर्दाफाश: नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 03 आरोपियों को थाना पिपरिया पुलिस ने धर दबोचा।

hindmedianews

*अतुल जायसवाल को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी मंडल वाड्राफनगर का मंत्री कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल।*

Chunesh Sahu

*शतरंज का खेल हमें अनुशासन समर्पण और कर्तव्यों का बोध कराता है – डिपेंद्र साहू* *धैर्य के साथ निर्णय की प्रतीक्षा के लिए प्रेरित करता है शतरंज का खेल – जय हिंदूजा*

Chunesh Sahu

संगीत जगत को लगा गहरा झटका — मुंगेली के सुपरहिट भजन गायक प्रेम आनंद का आकस्मिक निधन

rakeshbhaskar

भूतकाल और भविष्य सोच के नही बिगाड़े वर्तमान : महंत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज

hindmedianews