hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़बालोदराजनीती

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर होली मिलन एवं जन्मदिन उत्सव पर स्कूल के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर होली मिलन एवं जन्मदिन उत्सव पर स्कूल के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया

 

 बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष तारनी चंद्राकर ने अपना जन्मदिन पर स्कूल के बच्चों के साथ न्योता भोज किया अपने गृह ग्राम रजौली में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ बैठकर पोषण युक्त आहार जिसमें प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत जिसमें बच्चों को पोषण युक्त आहार पर्याप्त मात्रा में मिले यह संदेश देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारनी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने सभी बच्चों को पोषण युक्तआहार मिले इसी उद्देश्य को जोड़ते हुए नारी सशक्तिकरण यह पोषण युक्त आहार अपने बच्चों को भी खिलाएं इससे माताओ को भी सीख मिलते हैं किस तरह से पोषण युक्त अपने बच्चों को खाना खिलाए इस कार्यक्रम मे

 जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के सादगी भरी पहला का गांव के वरिष्ठ नागरिकों और स्कूल की शिक्षकों ने सहारा ना की ग्रामीणों का कहना है कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के द्वारा इसी तरह आने वाली पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक संदेश है जिसमें शामिल राजकुमार बारले प्रधान पाठक, यशवंत कुमार साहू सीमा शर्मा ललिता बाघमार नीरा खुटेल ओम प्रकाश साहू जितेंद्र साहू शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे 

 

 

 

*जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन*

 

 *जरूरतमंदों को बांटे कपड़े और साड़ियां* 

 

        *बालोद :-* राजनीति और समाजसेवा जब एक साथ मिलते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव की लहर दिखाई देती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए आज जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपना जन्मदिवस बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने अपना विशेष दिन समाज के उन बुजुर्गों और निराश्रितों के बीच बिताया जिन्हें प्यार और सम्मान की सबसे अधिक आवश्यकता है। जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने महिला घरौंदा, पुरुष घरौंदा और स्थानीय वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न केवल वहां रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना बल्कि उन्हें उपहार स्वरूप नए कपड़े और साड़ियाँ भी भेंट कीं। वितरण कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से तीन केंद्रों पर संपन्न किया गया जिसमें महिला घरौंदा में रहने वाली 17 महिलाओं को साड़ियाँ और अन्य वस्त्र प्रदान किए गए। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। तथा पुरुष घरौंदा में 15 पुरुषों को आवश्यक वस्त्र वितरित किए गए। इसके अलावा बालोद जिला मुख्यालय के वृद्धाश्रम में निवास कर रहे 30 बुजुर्गों को भी नए कपड़े भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने स्वयं अपने हाथों से सभी को वस्त्र वितरित किए। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने अध्यक्ष को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की और उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी दुआएं दीं। कई बुजुर्ग भावुक भी नजर आए, उन्होंने कहा कि अक्सर लोग खास मौकों पर अपनों को याद करते हैं लेकिन अध्यक्ष जी ने हमें परिवार मानकर जो सम्मान दिया है, वह सराहनीय है।

*आशीर्वाद से बड़ा कोई उपहार नहीं*

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता और पद सेवा का एक माध्यम मात्र हैं। मेरे लिए जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता था कि मैं उन बुजुर्गों का आशीर्वाद लूं जिन्होंने समाज को बनाने में अपना जीवन दिया है। इन चेहरों की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्यों के साथ-साथ कई समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की और इसे अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा बताया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।

 

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ने छत्तीसगढ़ के सम्मान में डाला डाका, शिक्षा स्तर हुआ घटिया 

hindmedianews

भूपेश सरकार ने वादा निभाया, राज्य के प्रत्येक परिवारों के लिए बना राशन कार्ड-मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

प्राथमिक शाला रहमान कापा में छात्रों ने शत-प्रतिशत मतदान हेतु निकाली जागरूकता रैली

hindmedianews

चिल्फी घाटी के नागमौरी घाट पर बड़ा हादसा टला, दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत 

Sakshi Bansod

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवाओ ने निकाली रैली

hindmedianews

*लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल हैरान…*

Chunesh Sahu