hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

भीम आर्मी ने यूजीसी के नए नियमों का किया समर्थन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

भीम आर्मी ने यूजीसी के नए

नियमों का किया समर्थन

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन धमतरी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छग ने यूजीसी नियमों का समर्थन किया है। मंगलवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मिलाप साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि यूजीसी में अधिसूचित नए नियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15 तथा 21(क) में निहित मूल अधिकारों की भावना को प्रभावी रूप से सुदृढ़ करते हैं जो उच्च शिक्षा में समान अवसर, निष्पक्षता, पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में संविधान सम्मत एवं जनहितकारी पहल है। यूजीसी के नए नियम संवैधानिक दायित्वों को पूर्ति करते हुए वंचित, पिछड़े एवं हाशिए पर स्थित वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में समुचित एवंसमान अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। उक्त नियम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप है जिसका उद्देश्य शिक्षा को समावेशी, लचीला, बहुविषयक एवं ज्ञान आधारित बनाना है। इस प्रकार यूजीसी का नया नियम नीति संगत है। भीम आर्मी ने नए नियम का समर्थन किया।

 

UGC – ST, SC, OBC, महिला, विकलांग, सभी वर्गों को समानता का अधिकार देता है  जाति गत भेद भाव को दूर करने का कानून है 

UGC हमारा अधिकार है इसे हम लेके रहेंगे ।जिसमें मिलाप साहू जिलाध्यक्ष, विकास लहरे उपाध्यक्ष, लोकेश बघेल , भूपेंद्र, चंद्रकांत कुर्रे, भूपसिंग, चंद्रकांत साहू, कालेब नग, मनीष, मुकुंद यादव, नागेश साहू, उपस्थित रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

9111988965

संबंधित पोस्ट

*सेन समाज के बिना नहीं होते हमारे अनेक धार्मिक कार्य : पुष्पेन्द्र चंद्राकर* *जिला स्तरीय सेन जयंती के समापन समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि

Chunesh Sahu

धमतरी में इनरव्हील कार्निवाल की धूम: मनोरंजन और समाजसेवा का अनूठा संगम

Chunesh Sahu

12 दिसम्बर को कवर्धा में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन 

Sakshi Bansod

कंजंक्टिवाइटिस. (आई फ़्लू ) की बढ़ रही बीमारी के रोकथाम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला मे लगाया गया शिविर… लक्षण और बचाव के बारे में लोगों को कर रहे हैं जागरूक..

Chunesh Sahu

US House of Representatives passes Trump-backed coronavirus relief package

Admin

साधन और संसाधन के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से हर क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं : भावना बोहरा

hindmedianews