hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम पंचायत बीजातराई में भव्य समापन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर, जिला–मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) द्वारा *कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति डहरिया* के नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर का भव्य समापन आज दिनांक 03 फरवरी 2026, मंगलवार को ग्राम पंचायत बीजातराई में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बीजातराई के सरपंच डॉ. राजीव ठाकुर जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमन डहरिया (उपसरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत मनकी), रूपेश गबेल (उपसरपंच प्रतिनिधि, बीजातराई), श्रीमती रेखा देवांगन (व्याख्याता), स्मिता कौशल (व्याख्याता) तथा शासकीय हाई स्कूल बीजातराई के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. मिश्रा द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर का मुख्य विषय “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” रखा गया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवक छात्राओं द्वारा 6/11 चबूतरे का निर्माण किया गया। समापन अवसर पर समस्त स्वयंसेवक छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सरपंच महोदय ने स्वयंसेवक छात्राओं को संबोधित करते हुए देश सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि महोदय ने स्वयंसेवकों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, महत्व एवं सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सेवा भाव एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक अमित कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार साहू, अपनीत तिर्की, संजय बिंझवार, श्रीमती दीपिका जायसवाल सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त स्वयंसेवक छात्राएँ उपस्थित रहीं।🙏🙏💐

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

*राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय कार्यक्रम का अयोजन….*

Chunesh Sahu

*रावां मे दिवाल छेंदकर घर के अंदर से मोबाइल एवं नगदी रकम चोरी करने वाले दो आरोपियों को अर्जनी पुलिस ने किया गिरफ्तार* *आरोपियों ने सूने घर में किया था चोरी* 

Chunesh Sahu

समिति प्रबंधक व ग्रेडर से किसान नाराज भांठा गांव बी सेवा सहकारी समिति 

Chunesh Sahu

CM साय का दौरा कार्यक्रम, जानिए कार्यक्रम का अप-टू-डेट

Sakshi Bansod

राशिफल 07 मार्च: मालव्य राजयोग का बना है संयोग, लाभ पाएंगे सिंह, तुला और कुंभ सहित कई राशियों के जातक

aakashbanjare