hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*पीरीद स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष,कहा लक्ष्य बनाकर करे पढ़ाई कॅरियर बनाने के लिए मेहनत जरूरी*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*बालोद :-* ग्राम पीरीद स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति के साथ मां भारती एवं मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें लक्ष्य प्राप्ति की बेहतर टिप्स बताए। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने छात्र छात्रों से कहा कि वे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करे। समय का सदुपयोग करें,पढ़ाई में ध्यान दे। साथ ही छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना भी की। उन्होंने कहा कि खेल हो या पढ़ाई दोनो जरूरी है लेकिन कॅरियर बनाने के लिए मेहनत जरूरी है। लगातार मन लगाकर पढ़ाई करें। वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहन नृत्य और गीत संगीत और भाषण,कविता आदि की प्रस्तुत देकर सब का मनमोह लिया। कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने स्कूल प्रबंधन की काफी तारीफ की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यवक्ता पुरुषोत्तम सिंह राजपूत गौ सेवा प्रमुख, नीतिश मोंटी यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, रूपौतीन बाई साहू सरपंच, समय लाल भू आर्य से. नि. शिक्षक, नारायण देशमुख उपसरपंच, धरम बाई हिरवानी, बिश्राम साहू से.नि. शिक्षक, रमेश कुमार साहू सरपंच प्रतिनिधि, यादव प्रसाद निर्मलकर संयोजक शिशु मंदिर, अवध साहू,बहुर साहू, वरुण साहू, मेनका चंद्राकर प्रधानपाठक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:


गगनदीप सिन्हा:7771845128
हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

अंगना में शिक्षा कार्यक्रम, ग्राम मोहारा हुआ संपन्न , छात्रों के साथ पलकों ने लिया हिस्सा,,

Chunesh Sahu

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी, 7 फरवरी को करेगी विशाल जिला छात्र सम्मेलन ।

Chunesh Sahu

आदर्श ग्राम पंचायत बिरकोना रहमानकापा में किया गया वृक्षारोपण

hindmedianews

नगर मुंगेली सहित ग्रामीण अंचल में हरेली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

Chunesh Sahu

गिरवर लाल निर्मलकर ने सरपंच पद पर ग्राम पंचायत भूलनडबरी कोचेरा के लिए किया नामांकन*

Chunesh Sahu

PM आवास योजना में बड़ा बदलाव अब 2500 वर्गफीट भूमिधारकों को भी मिलेगा लाभ

Sakshi Bansod