hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*नगर पंचायत गुण्डरदेही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: अध्यक्ष प्रमोद जैन ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*नगर पंचायत गुण्डरदेही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: अध्यक्ष प्रमोद जैन ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण*

 

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज नगर पंचायत गुण्डरदेही में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख संस्थानों और गौरव स्थलों पर गरिमामय उपस्थिति के बीच ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

*विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण*

गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ अध्यक्ष प्रमोद जैन ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ सलामी दी। इसके पश्चात बस स्टैंड गुण्डरदेही, भाजपा कार्यालय, मार्केटिंग सोसायटी और चैनगंज स्थित प्राथमिक शाला में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

*एक शाम शहीदों के नाम: कौमी एकता मंच का भव्य आयोजन*

गणतंत्र दिवस की शाम को बस स्टैंड गुण्डरदेही में कौमी एकता मंच द्वारा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन विशेष रूप से शामिल हुए।

 

*इस शाम का मुख्य आकर्षण*

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के विजेता अबूझमाड़िया मलखंभ दल का हैरतअंगेज प्रदर्शन रहा। साथ ही क्रांति ड्रिलमैन की साहसिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। राष्ट्रभक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम ने पूरे नगर को एकता के सूत्र में पिरो दिया।

*वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और पार्षदों की रही गरिमामय उपस्थिति*

आयोजन के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राय, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर सहित पार्षदगण पोषण बन्नूराम निषाद, हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव,रामबती सोनकर, हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला, सलीम खान,हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, फैज बख्श,सेवक महिपाल और रोमलाल यादव नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 *भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह*

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवराज मारकंडे, विनोद चंद्राकर, केशव साहू, छगन सोनकर, सौरभ चोपड़ा, भारत साहू, मोहन जैन, रवि देवांगन, अनूप नामदेव और योगेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

*अध्यक्ष का संदेश*

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “यह दिन हमें हमारे संविधान की शक्ति और वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। कौमी एकता मंच जैसे आयोजन समाज में भाईचारे और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।”

संबंधित पोस्ट

PM मोदी रचेंगे नया इतिहास: लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे, बालोद भाजपा में भारी उत्साह

Chunesh Sahu

पंचायत चुनाव में जीतने वाले 80 फीसदी प्रत्याशी भाजपा के- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय हुआ देश, बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: भावना बोहरा 

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने किया अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा

hindmedianews

सरस्वती शिशु मंदिर में केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का सुचारू संचालन, केंद्र अध्यक्ष चुन्नीलाल नेताम का भव्य स्वागत

Chunesh Sahu

पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवती का शव,क्षेत्र में सनसनी

Sakshi Bansod