hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

घोर लापरवाही कर्तव्य के प्रति उदासीनता प्रबंधक और ऑपरेटर निलंबित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी।संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर के पत्र तथा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, धमतरी के पत्र के तहत धान खरीदी हेतु स्पष्ट मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशों के विपरीत कार्य किए जाने एवं गंभीर अनियमितताओं के मामलों में प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित मोहंदी (पंजीयन क्रमांक 674) के धान उपार्जन केन्द्र में पदस्थ आपरेटर अशोक कुमार साहू एवं समिति प्रबंधक गोपाल राम साहू द्वारा घोर लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरती गई। 7 जनवरी को डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कृषकों द्वारा अवैध रूप से धान विक्रय किए जाने के मामले सामने आए। इसके पश्चात 12 जनवरी को कलेक्टर के निरीक्षण के समय धान उपार्जन से संबंधित बिंदुओं पर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं 13 जनवरी को पुनः निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र में दो ढेरियों में मिलावटयुक्त धान पाया गया तथा एक किसान के टोकन में अन्य किसान का धान खपाने का प्रयास भी उजागर हुआ। उक्त घटनाक्रम से यह स्पष्ट हुआ कि धान उपार्जन जैसे संवेदनशील कार्य में संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई है, जिससे शासन की मंशा एवं पारदर्शी व्यवस्था परप्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए समिति के बोर्ड द्वारा 13 जनवरी को आयोजित बैठक में विषय क्रमांक 1 के अंतर्गत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके परिप्रेक्ष्य में पंजीयक द्वारा जारी सेवा नियम 2018 की कंडिका 16.5 के उपबंधों के अंतर्गत अशोक कुमार साहू (आपरेटर) एवं गोपाल राम साहू (समिति प्रबंधक) को प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित मोहंदी की सेवा से पृथक (बर्खास्त किए जाने की कार्यवाही की गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान उपार्जन में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी उपार्जन केन्द्रों की सतत निगरानी एवंजांच जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

 

चुनेश साहू 9111988965

 

संबंधित पोस्ट

निदान’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री चुन्नीलाल साहू पहुंचे दिव्यांगजनों की मदद करना पुण्य का काम-सांसद श्री साहू

Chunesh Sahu

काम बंद ~कलम बंद पंडरिया में भी सचिवों का हड़ताल, पंचायतों में काम ठप

hindmedianews

अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, हथियार लहराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

rakeshbhaskar

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की तस्वीर, विधायक भावना बोहरा ने सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए निराकरण के निर्देश

Sakshi Bansod

डाक कार्य हुई ठप्प, मांगों को लेकर डाक विभाग के कर्मचारी हुए शख्त,अनिश्चित कालीन किए हड़ताल

hindmedianews

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन

hindmedianews