hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम में चावल संकट: खाद्य अधिकारी की चुप्पी से उठे सवाल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े 8085164784

कवर्धा,जिले में उचित मूल्य की दुकानों पर चावल की भारी कमी हो रही है, लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी इस मुद्दे पर पूरी तरह खामोश हैं। जनता को राशन न मिलने से परेशानी बढ़ रही है, वहीं सरकार के साथ धोखाधड़ी की आशंका जताई जा रही है।

भास्कर दूत संवाददाता ने मासिक भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित दुकानों की जानकारी मांगी, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। विभाग ने अन्य कार्यों का हवाला देकर जानकारी देने से इनकार कर दिया, जो पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है।

सूत्रों के अनुसार, ऐसी दुकानों से लेन-देन की आशंका है, जिससे चावल शॉर्टेज छिपाया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है, क्योंकि पत्रकारों को जानकारी न देना जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को तोड़ता है।

कबीरधाम कलेक्टर से मांग

जिला कलेक्टर को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। प्रभावित अधिकारियों और दुकानों पर लापरवाही के लिए सर्विस बुक में आपत्ति दर्ज कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दें कि पत्रकारों को निश्चित समय में सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

खाद्य विभाग लापरवाह या सिस्टम में खामी?

क्या यह विभागीय उदासीनता है या कोई ऐसा तंत्र जो जनता को गुमराह कर रहा है? जिला प्रशासन की चुप्पी से सवाल उठ रहे हैं—क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला दब जाएगा? भास्कर दूत लगातार इसकी जांच करता रहेगा।

जनता और शासन के बीच पुल का काम करने वाले पत्रकारों के साथ यह बदसुलूकी जिले की छवि खराब कर रही है। कलेक्टर से अपील है कि विश्वास बहाली के लिए कदम उठाएं।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, नगर पंचायत पंडरिया में सरकार की योजनाओं का बंदरबाट और सरकारी आदेश कूड़ा दान में

hindmedianews

भव्य कांवड़ यात्रा निकाल कर ओंकारेश्वर मंदिर पलारी और लिंगेश्वर मंदिर मे किया जल अर्पित, पड़कीभाट गांव में किया गया शिव महापुराण की कथा,

Chunesh Sahu

परिक्षेत्र  साहू समाज कोसागोदी एवं सनौद का शपथ ग्रहण समारोह एवं पूर्व पदाधिकारियों का विदाई सम्मान कार्यक्र

Chunesh Sahu

“ढाबा संचालकों पर गिरी गाज शराब पिला रहे एवं बेच रहे कितने ढाबों में पड़ी आकस्मिक रेड कर की गई त्वरित कार्यवाही…..* ,ढाबों की आकास्मिक चेकिंग कर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।

Chunesh Sahu

कबीरधाम कलेक्टर व विधायक का नहीं रहा भय,विधायक निधि से बन रहा सामुदायिक भवन संदेह के घेरे में

hindmedianews

जन सहयोग और संजय बैस के सहयोग से बना सीसी रोड

Chunesh Sahu