hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़बालोदराजनीती

*गुंडरदेही के विकास का ‘महापर्व’: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 233 करोड़ के कार्यों की सौगात, नगर को ‘मॉडल टाउन’ बनाने की घोषणा*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

ऐतिहासिक उपलब्धि: ओवरब्रिज, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक एसटीपी प्लांट से संवरेगी गुंडरदेही की सूरत

 नगर पंचायत गुंडरदेही के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में नगर के सर्वांगीण विकास हेतु 233 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुंडरदेही को एक आधुनिक और स्वच्छ शहर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण नई घोषणाएं भी कीं।

हेलीपेड से आगमन होते ही माननीय मुख्यमंत्री जी को व्यापारी संघ द्वारा लड्डुओं से तौला गया ।नगर पंचायत के सभी पार्षदों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया ,सरपंच संघ ,युवा मोर्चा ,भाजपा मंडल पदाधिकारी ,जनपद अध्यक्ष और सदस्यों,जिला भाजपा के पदाधिकारी,साहू ,सोनकर ,सतनामी,निषाद,सर्वादिवासी समाज ,देवांगन ,कबीर पंथ साहू समाज,अधिवक्ता संघ,सचिव संघ,एवं महिला कमांडो एवं लगभग 300 लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया ।

               माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया ।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ,जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख,कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुख्यमंत्री स्वागत किया गया ।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेशम मिश्रा ने बालोद जिले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने स्वागत भाषण एवं मांग पत्र दिया ।

*”स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन” — प्रमोद जैन*

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा, “आज केवल पत्थरों का लोकार्पण नहीं हो रहा, बल्कि हमारे नगर के सपनों की नई नींव रखी जा रही है। हमारा लक्ष्य गुंडरदेही को प्रदेश की एक ‘मॉडल नगर पंचायत’ बनाना है।” उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष मजदूरों के पट्टा अधिकार, प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना के विस्तार की बात भी प्रमुखता से रखी।

 

*गरीबों और विकास के प्रति समर्पित सरकार: मुख्यमंत्री*

मुख्य वक्ता के रूप में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध प्रदेश है और हमारी सरकार का संकल्प हर वर्ग तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनका सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके विजन से गुंडरदेही का संतुलित विकास हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से व्यापारी संघ को धन्यवाद किया जिन्होंने लड्डुओं से तौल कर उनका स्वागत किया 

विकास की नई इबारत: प्रमुख घोषणाएं और कार्य*

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर की अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए बड़ी घोषणाएं कीं:

 * 03 करोड़ रुपये: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना के लिए, जिससे नगर प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनेगा।

 * 01 करोड़ रुपये: सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु।

 * 01 करोड़ रुपये: विभिन्न वार्डों में सीसी रोड जाल बिछाने के लिए।

 * ओवरब्रिज: 54 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज का भूमिपूजन किया गया, जो यातायात की समस्या को स्थायी रूप से हल करेगा।

 * शॉपिंग कॉम्प्लेक्स: 1.17 करोड़ की लागत से बनने वाले 40 दुकानों के आधुनिक कॉम्प्लेक्स से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी।

 इसके अलावा अन्य विभाग के माहुद में कॉलेज भवन का भूमिपूजन 04 करोड़ ,रेंगकथेरा में कंवर समाज के भवन हेतु 50 लाख रुपए ,साथ ही साथ मंडी बोर्ड , प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ,लोक निर्माण विभाग, 20 लाख रूपये का मेन रोड गुण्डरदेही से शीतला मंदिर जाने वाले रोड का भूमि सहित स्वास्थ्य विभाग ,लोकनिर्माण विभाग ,सेतु विभाग ,एवं अन्य विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

*गणमान्य जनों की उपस्थिति*

इस भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, वीरेंद्र साहू, दयाराम साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा, नरेश यदु, देवलाल ठाकुर, ठाकुर राम चंद्राकर , टीनेश्वर बघेल , विजय सोनकर ,मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे कुलदीप साहू प्रकाश सिन्हा जीतू गुप्ता,समेत भाजपा के जिला पदाधिकारी गण समस्त पार्षद गण और भारी संख्या में ग्रामीण व व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साथ ही साथ मुख्यमंत्री जी ने उज्जवला गैस योजना,दिव्यागों को ट्राइसिकल और मोबाइल सेट,किसानों को बीज वितरण ,प्रधानमंत्री आवास जिनका पूर्ण हुआ उनको मकान की चाभी सौंपी गई एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया ।अंत में जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री, सांसद एवं सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं शाल,श्रीफल भेंट किया गया ।आभार प्रदर्शन एडीएम चंद्रकांत कौशिक के द्वारा किया गया ।

  इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और जनता ने इसे गुंडरदेही के विकास का ‘नया सवेरा’ बताया है।

 

बालोद जिला गुण्डरदेही नगर पंचायत के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय मुख्यमंत्री जिन्होंने 233 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन एवम लोकार्पण किया जिसमें सड़क पुल पुलिया कॉलेज सम्मिलित है गुण्डरदेही एवं आसपास की क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक पल रहा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनते ही दूसरे दिन कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की और 2 साल के कार्यकाल पूरा हो गया कांग्रेस सरकार की 2 साल की धान की बकाया राशि भी हमारी सरकार ने किसानों के खाते में सीधे डालने का काम किया महतारी वंदन की 23वीं किस्त खाते में डाला जा चुका है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर साबित हो रहे हैं आज गुण्डरदेही नगर पंचायत में बनने वाले ओवर ब्रिज 54 करोड रुपए की लागत का भूमि पूजन किया और कहा धमतरी से गुण्डरदेही आने जाने वालों को सुविधा मिलेगी व्यवसायिक परिसर का भी भूमि पूजन किया गया जिससे व्यवसाय करने में सुविधा मिलेगा माहूद बी कॉलेज का भूमि पूजन किया जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ने एवं बैठने की सुविधा मिलेगी यह कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर 233 करोड़ का भूमि पूजन लोकार्पण का कार्य संभव हो पाया है और उन्होंने नगर पंचायत गुण्डरदेही विकास के लिए करोड़ों रुपए की मांग रखें जिससे सहमत होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक करोड रुपए की सौगात दिए जिसमें सीमेंटकरण भवन निर्माण आदि सम्मिलित है प्रमोद जैन ने कहा आज के दिन ऐतिहासिक पल है स्वण अक्षरों में लिखा जाएगा उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग पूर्व सांसद मोहन मंडावी तीमिरेद्र शेखर और टी आर कंवर जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख यज्ञ दत्त शर्मा अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर नगर पंचायत की पार्षद उपाध्यक्ष सरपंच संघ के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया कृषि विभाग के द्वारा किसानों को मूंग मसूर का किट वितरण किया गया विकलांगों को बैटरी चलित साइकिल प्रदान किया महिला कमांडो उपस्थिति रही व्यापारीयों ने लठ्ठोयो से तौला, सरपंच संघ अध्यक्ष सदस्यो ने स्वागत किया पार्षद उपाध्यक्ष ने मिलकर गजमाला से स्वागत किया

 

संबंधित पोस्ट

चहेतों को बीज लेने वाले कृषि विस्तार अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर से की शिकायत

*बीजेपी के नामांकन रैली में शामिल होंगे देवेंद्र फडणवीस….*

Chunesh Sahu

17 मार्च को मनाया जाएगा तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस

hindmedianews

रायपुर में गिरा पारा; कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Sakshi Bansod

कबीरधाम कलेक्टर ने जताया नगर पालिका सीएमओ पर कड़ी नाराजगी,चौपाटी कार्य में था लापरवाही 

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ पर किया ध्यानाकर्षण, पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण, पालिका एवं पंचायतों में कर्मचारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में भी पूछा प्रश्न

hindmedianews